1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में 27 जून तक 100 और ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन 71 मेट्रो स्टेशनों पर बनेंगे: जैन

दिल्ली में 27 जून तक 100 और ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन 71 मेट्रो स्टेशनों पर बनेंगे: जैन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 14, 2022 09:05 pm IST,  Updated : Mar 14, 2022 09:05 pm IST

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि हमारी ईवी नीति में शहर में प्रति 3 किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन की परिकल्पना की गई है।

EV charging stations Delhi- India TV Hindi
EV charging stations Delhi Image Source : PTI FILE PHOTO

Highlights

  • चार्जिंग स्टेशन सुविधा का उपयोग करने का शुल्क 2 रुपये/यूनिट होगा- जैन
  • जैन ने दावा किया कि यह शुल्क ‘‘देश में सबसे कम’’ होगा
  • '100 प्रमुख स्थानों की पहचान की गई है, जहां चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जाएंगे'

नयी दिल्ली: दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि 27 जून तक दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर 100 नए ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे और इनमें से 71 मेट्रो स्टेशनों पर होंगे। जैन ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि स्टेशन सुविधा का उपयोग करने का शुल्क ‘‘दो रुपये प्रति यूनिट’’ होगा। उन्होंने दावा किया कि यह शुल्क ‘‘देश में सबसे कम’’ होगा। 

सत्येंद्र जैन ने कहा, ‘‘हमारी ईवी नीति में शहर में प्रति 3 किलोमीटर पर एक चार्जिंग स्टेशन की परिकल्पना की गई है। 500 चार्जिंग पॉइंट वाले 100 (ई-वाहन) चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए निविदाएं मंगाई गई थीं। निविदा की प्रक्रिया पूरी हो गई। 100 प्रमुख स्थानों की पहचान की गई है, जहां चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जाएंगे। इनमें से 71 मेट्रो स्टेशनों पर स्थित होंगे।’’ 

निविदा के अनुसार, स्टेशन पीपीपी (सार्वजनिक-निजी-भागीदारी) मोड पर बनाए जाएंगे, जिसमें सरकार द्वारा भूमि, केबलिंग और पारेषण आधारभूत ढांचा प्रदान किया जाएगा और कंपनी द्वारा उपकरण और जनशक्ति प्रदान की जाएगी। मंत्री ने कहा कि सबसे कम सेवा शुल्क के आधार पर निविदा का चयन किया गया। जैन ने कहा कि समझौतों पर 8 अप्रैल तक हस्ताक्षर किए जाएंगे और 27 जून तक ये चालू हो जाएंगे। 

संवाद और विकास आयोग (डीडीसी) के उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह ने कहा कि वर्तमान में शहर में लगभग 400 चार्जिंग पॉइंट मौजूद हैं और इनका स्वामित्व सरकारी और निजी कंपनियों के पास है। उन्होंने कहा, ‘‘अब, 500 और चार्जिंग पॉइंट के साथ, संख्या जल्द ही दोगुनी से अधिक हो जाएगी।’’ a

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।