Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. हो जाएं तैयार, 2 से 5 जनवरी के बीच ज्यादा कापेंगे दिल्लीवाले, कोहरा भी करेगा परेशान

हो जाएं तैयार, 2 से 5 जनवरी के बीच ज्यादा कापेंगे दिल्लीवाले, कोहरा भी करेगा परेशान

Edited By: Khushbu Rawal @khushburawal2 Published : Jan 02, 2026 12:32 pm IST, Updated : Jan 02, 2026 12:32 pm IST

दिल्ली में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और शीत दिवस जैसी परिस्थितियां बनी रहीं। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। ठंड के प्रकोप के बीच दिल्लीवालों को प्रदूषण से भी राहत नहीं मिल रही है।

delhi cold- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली में शीतलहर का दौर जारी।

नए साल की शुरुआत के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। आने वाले दिनों में भी दिल्लीवालों को राहत मिलने के आसार कम है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और शीत दिवस जैसी परिस्थितियां बनी रहीं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम और लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, रिज में 8.7 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

2 जनवरी से 5 जनवरी के बीच शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि 2 जनवरी से 5 जनवरी के बीच अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर का असर रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार, जब न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है, तो शीतलहर घोषित की जाती है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होने पर शीत दिवस की स्थिति मानी जाती है।

सर्द हवाओं के साथ कोहरा करेगा परेशान

IMD ने यह भी बताया कि दिल्ली के कई इलाकों में रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही, हालांकि इसमें मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 302 रिकॉर्ड किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रदूषण से भी नहीं मिलेगी राहत

सीपीसीबी के ‘समीर’ ऐप के आंकड़ों के अनुसार, 19 निगरानी केंद्र ‘बहुत खराब’, 15 ‘खराब’ और एक ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा। एनएसआईटी द्वारका में सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई, जहां एक्यूआई 423 रहा। गुरुवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 380 था। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, चार जनवरी तक वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रहने की संभावना है और इसके बाद के 6 दिनों में भी इसी तरह की स्थिति रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें-

कहीं बर्फबारी तो कहीं कोल्ड डे का अलर्ट, जानें नए साल के दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम

घुटनों तक बर्फ, भयंकर ठंडी हवा और माइनस में तापमान; पूर्व आर्मी अफसर ने शेयर किया सेना के शौर्य का अद्भुत वीडियो

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement