1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सांता क्लॉज के 'अपमान' पर AAP के तीन बड़े नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

सांता क्लॉज के 'अपमान' पर AAP के तीन बड़े नेताओं की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

 Reported By: Kumar Sonu, Edited By: Malaika Imam
 Published : Dec 25, 2025 05:42 pm IST,  Updated : Dec 25, 2025 05:57 pm IST

दिल्ली पुलिस ने 'आप' के तीन वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन पर ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप है।

सौरभ भारद्वाज- India TV Hindi
सौरभ भारद्वाज Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेताओं सौरभ भारद्वाज, संजय झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई कनॉट प्लेस में आयोजित एक राजनीतिक स्किट के वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने के बाद की गई है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायत के अनुसार, 17 और 18 दिसंबर 2025 को इन नेताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में क्रिसमस के पवित्र प्रतीक 'सांता क्लॉज' का उपयोग को मजाकिया और अपमानजनक तरीके से दिखाया गया है। वीडियो में ईसाई समुदाय के सम्मानित प्रतीक सांता क्लॉज को सड़क पर बेहोश होकर गिरते हुए दिखाया गया और उन्हें राजनीतिक संदेश देने के लिए एक प्रॉप (साधन) की तरह इस्तेमाल किया गया।

इतना ही नहीं, वीडियो में नकली CPR करते हुए सांता क्लॉज का मजाक उड़ाया गया, जिससे सेंट निकोलस और क्रिसमस पर्व की पवित्रता को ठेस पहुंचाने का दावा है।

ईसाई धर्म का अपमान?

शिकायत में कहा गया है कि यह सब जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से किया गया, ताकि ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा सके। एडवेंट के अंतिम दिनों में धार्मिक प्रतीक का इस तरह राजनीतिक इस्तेमाल करना ईसाई धर्म का अपमान माना गया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक रूप से किसी धार्मिक प्रतीक का मजाक उड़ाना BNS की धारा 302 का उल्लंघन है। दिल्ली पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें-

संजय निरुपम की चेतावनी- "खान-पठान के साथ आए राज-उद्धव ठाकरे, मुंबई में बढ़ेगा खतरा"

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पॉलिसी में किया बड़ा बदलाव, जानें क्या कहता है नया आदेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।