पुलिस में जाने का मन है तो ये खबर आपके काम की है। राजस्थान पुलिस डिपार्टमेंट ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 9 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करेगा। यह भर्ती 17 मई तक की जा सकती है क्योंकि इस दिन आवेदन करने की आखिरी तारीख है।
राजस्थान पुलिस विभाग इस भर्ती अभियान के तहत 9617 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती करेगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट प्रक्रिया से गुजरना होगा। उम्मीदवार इस भर्ती से जुड़े जरूरी डिटेल नीचे देख सकते हैं।
जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास सर्टिफिकेट होना जरूरी है। साथ ही कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) सीनियर सेकेंडरी लेवल-2024 भी पास होना चाहिए। जनरल कैटेगरी, ओबीसी (क्रीमी लेयर),ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार को CET में 40 फीसदी नंबर के साथ पास होना चाहिए, जबकि एससी/एसटी,ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और अन्य रिजर्व कैटेगरी को 35 फीसदी नंबर के साथ पास होना चाहिए।
जनरल (पुरुष और महिला) उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए, एससी/एसटी/ओबीसी (पुरुष) की 18 से अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा, एससी/एसटी/ओबीसी (महिला) की आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तक मांगी गई है।
इस भर्ती में आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी (सीएल), राज्य के बाहर वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये देना होगा। वहीं, ओबीसी, ईडब्लूएस, एससी, एसटी, टीएसपी, सहरिया को 400 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा।
इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को ग्रेड पे 7वें वेतन आयोग के हिसाब से 29,500 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, उन्हें यूनिफॉर्म अलाउंस, रिस्क अलाउंस जैसे कई भत्ते भी मिलेंगे।
ये भी पढ़ें:
MP Board Result 2025: कब जारी होंगे MP बोर्ड के रिजल्ट? यहां जानें संभावित तारीख
संपादक की पसंद