1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हरियाणा के बरोदा से BJP ने पहलवान योगेश्वर दत्त को फिर मैदान में उतारा

हरियाणा के बरोदा से BJP ने पहलवान योगेश्वर दत्त को फिर मैदान में उतारा

 Reported By: IANS
 Published : Oct 16, 2020 07:03 am IST,  Updated : Oct 16, 2020 07:03 am IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार की देर रात हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट के उपचुनाव का टिकट घोषित कर दिया। पार्टी ने एक बार फिर पहलवान योगेश्वर दत्त को जाट बहुल इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

Yogeshwar Dutt- India TV Hindi
Yogeshwar Dutt Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार की देर रात हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट के उपचुनाव का टिकट घोषित कर दिया। पार्टी ने एक बार फिर पहलवान योगेश्वर दत्त को जाट बहुल इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। बरोदा विधानसभा, हरियाणा की सोनीपत लोकसभा सीट के तहत आती है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का इस जाट बहुल क्षेत्र में दबदबा माना जाता है।

2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर लड़ने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त हार गए थे। हालांकि उन्होंने पूर्व के बीजेपी प्रत्याशियों से कहीं ज्यादा 37726 वोट हासिल किए थे।

योगेश्वर दत्त इंटरनेशनल पहलवान होने के कारण चर्चित चेहरा हैं। पिछले चुनाव में हार के बावजूद प्रदर्शन बेहतर रहा था और दूसरे नंबर पर रहे थे। ऐसे में बीजेपी ने फिर से उन पर दांव खेला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024