मुंबई: आज यानी 14 फरवरी को दुनियाभर में लोग वैलेंटाइन्स डे को अलग अलग अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर प्रेमी एक दूसरे को खूबसूरत गिफ्ट भी देते हैं। लेकिन अब इस पर बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट का कहना है कि वैलेंटाइन डे पर महंगे तोहफ खरीदने की बजाए वह अपनी सहेलियों और बिल्ली एडवर्ड के साथ बाहर जाना पसंद करती हैं। वैलेंटाइन डे पर कोर्नेटो ओरियो को लॉन्च करने पहंची आलिया ने इस खास दिन को विभिन्न तरीकों से मनाने के बारे में बात की।
Related Stories
आलिया ने कहा, "सब जानते है कि मुझे अपनी सहेलियों से कितना प्रेम है। वे हमेशा मेरे साथ खड़ी रही हैं और मैं उनके बिना एक भी दिन नहीं रह सकती। इसलिए मैं इस दिन शहर से बाहर जाकर उन महिलाओं के साथ समय बिताती हूं जिन्होंने मुझे सच्चे प्रेम का मतलब समझाया है।" बता दें कि वह अपनी बिल्ली एडवर्ड के साथ भी काफी समय बिताती हैं।
आलिया ने कहा, "कोई भी दिन ऐसा नहीं होता जब मैं मेरे प्यार, मेरी दोस्त एडवर्ड के साथ समय नहीं बिताती। एडवर्ड के साथ समय बिताना ही मेरी इच्छा रहती है।" आलिया वैलेंटाइन डे पर भी जिम जाना नहीं भूलतीं। उन्होंने कहा, "कसरत करने से मुझे आनंद आता है, इससे मुझे रोमांच महसूस होता है। इसलिए वैलेंटाइन के दिन अपने प्रिय मित्र के साथ जिम में एक्सरसाइज करना भी इस दिन को मनाने का एक अलग तरीका है।"