1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गुंजन सक्सेना' के खिलाफ याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली HC में सुनवाई, एयरफोर्स की गलत छवि दिखाने का आरोप

'गुंजन सक्सेना' के खिलाफ याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली HC में सुनवाई, एयरफोर्स की गलत छवि दिखाने का आरोप

 Published : Aug 27, 2020 06:03 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 06:03 pm IST

याचिका के माध्यम से अदालत से गुजारिश की गई है कि वह फिल्मकारों को फिल्म में उपयोग में लाए गए आपत्तिजनक डॉयलॉग और सीन को हटाने का आदेश दे क्योंकि इससे भारतीय वायु सेना की छवि धूमिल होती है।

'गुंजन सक्सेना' के खिलाफ याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली HC में सुनवाई- India TV Hindi
'गुंजन सक्सेना' के खिलाफ याचिका पर शुक्रवार को दिल्ली HC में सुनवाई Image Source : PR

दिल्ली हाईकोर्ट शुक्रवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई कर सकता है, जिसके माध्यम से जान्हवी कपूर अभिनीत नेटफ्लिक्स मूवी 'गुंजन सक्सेना-द कारगिल गर्ल' के प्रदर्शन पर यह कहते हुए रोक लगाने की मांग की गई है कि यह फिल्म भारतीय वायु सेना की गलत छवि पेश करती है। एनजीओ जस्टिस फॉर राइट्स फाउंडेशन ने वकील अमित कुमार शर्मा के माध्यम से यह याचिका दायर की है।

याचिका के माध्यम से अदालत से गुजारिश की गई है कि वह फिल्मकारों को फिल्म में उपयोग में लाए गए आपत्तिजनक डॉयलॉग और सीन को हटाने का आदेश दे क्योंकि इससे भारतीय वायु सेना की छवि धूमिल होती है।

याचिका में यह भी कहा गया है कि फिल्म में शामिल किए गए कुछ पुरुष किरदारों को महिलाओं के खिलाफ खराब नजरिया वाला दिखाया गया है, जो सच्चाई से परे है क्योंकि भारतीय वायु सेना में किसी प्रकार का लिंग विभेद नहीं है।

(इनपुट- आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन