1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋचा चड्ढ़ा ने बताया जिंदा रहने का शानदार तरीका

ऋचा चड्ढ़ा ने बताया जिंदा रहने का शानदार तरीका

 Published : Aug 31, 2017 07:14 am IST,  Updated : Aug 31, 2017 07:14 am IST

ऋचा चड्ढा को अब तक के उनके फिल्मी करियर में जयादातर गंभीर किरदारों को पर्दे पर उतारते हुए देखा गया है। लेकिन इसके अलावा वह एक कॉमेडियन के तौर भी काफी पसंद की जाती है। फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी को लुभाने के बाद अब ऋचा कॉमेडी रियलिटी टीवी शो....

Richa chadda- India TV Hindi
Richa chadda

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को अब तक के उनके फिल्मी करियर में  जयादातर गंभीर किरदारों को पर्दे पर उतारते हुए देखा गया है। लेकिन इसके अलावा वह एक कॉमेडियन के तौर भी काफी पसंद की जाती है। फिल्मों में अपनी अदाकारी से सभी को लुभाने के बाद अब ऋचा कॉमेडी रियलिटी टीवी शो 'क्वीन ऑफ कॉमेडी' के साथ छोटे पर्दे पर भी पदार्पण करने जा रही हैं। ऋचा का कहना है कि लोगों को हंसाना जीने का शानदार तरीका है। फिल्म 'फुकरे' में भोली पंजाबन के किरदार से दर्शकों को जीतने वाली ऋचा ने अपने इस शो की शूटिंग कर दी है। इस शो में वह जज के तौर पर नजर आने वाली हैं।

ऋचा का कहना है कि, "इस शो में होना अद्भुत है। लोगों को हंसाना जिंदा रहने का शानदार तरीका है। आमतौर पर शूटिंग थकाऊ होती है, लेकिन यह शो तरोताजा कर देता है। कॉमेडी दृश्य में काफी वृद्धि हुई है और मुझे इसके लिए खुशी है।"

उन्होंने कहा, "मुझे इस तरह के असाधारण प्रतिभाशाली कलाकारों से मुलाकात करने में खुशी है।" शो की शूटिंग सितंबर के मध्य पूरी हो जाएगी। अक्टूबर में टीएलसी भारत में इसके प्रीमियर की संभावना है। गौरलतब है कि इसके अलावा वह जल्द ही ‘फुकरे’ के सीक्वल में एक बार फिर भोली पंजाबन की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन