1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वर कोकिला लता मंगेशकर की अस्थियों का नासिक में हुआ विसर्जन

स्वर कोकिला लता मंगेशकर की अस्थियों का नासिक में हुआ विसर्जन

 Reported By: Atul Singh @atuljmd123
 Published : Feb 10, 2022 12:44 pm IST,  Updated : Feb 10, 2022 07:43 pm IST

गुरुवार यानी 10 फरवरी को पूरा परिवार लता मंगेशकर की अस्थियों के विसर्जन के लिए नासिक पहुंचा। यहां नासिक की गोदावरी नदी के रामकुंड में लता मंगेशकर की अस्थियों का विसर्जन किया गया।

लता मंगेशकर- India TV Hindi
लता मंगेशकर Image Source : TWITTER

रविवार 6 फरवरी को मशहूर गायिका लता मंगेशकर के निधन की खबर के बाद पूरा देश शोक में डूबा था। भारत रत्न गायिका का मुंबई में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोगों की भीड़ लता के अंतिम संस्कार में उमड़ी थी।  

सोमवार यानी 7 फरवरी को लता मंगेशकर के भतीजे आदिनाथ उनकी अस्थियां लेने शिवाजी पार्क पहुंचे थे। यहां पूरे विधि विधान के बाद लता मंगेशकर की अस्थियों को 3 कलश में रखकर आदिनाथ का सौंप दिया गया था। 

गुरुवार यानी 10 फरवरी को पूरा परिवार लता मंगेशकर की अस्थियों के विसर्जन के लिए नासिक पहुंचा। यहां नासिक की गोदावरी नदी के रामकुंड में लता मंगेशकर की अस्थियों का विसर्जन किया गया। स्वर कोकिला लता मंगेशकर की अस्थि विसर्जन के समय जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की भीड़ में लोग वहां एकत्रित हो गए। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। 

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, लता मंगेशकर की अस्थियों के एक कलश को काशी में गंगा में विसर्जित किया जाएगा। वहीं हरिद्वार में भी लता मंगेशकर की अस्थियों के एक कलश का विसर्जन किया जा सकता है।

Reported by - Atul singh

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन