1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. गायकों को पैसे मिलने के साथ दिखना है बेहद जरुरी: नेहा कक्कड़

गायकों को पैसे मिलने के साथ दिखना है बेहद जरुरी: नेहा कक्कड़

 Written By: IANS
 Published : May 26, 2020 09:42 am IST,  Updated : May 26, 2020 09:42 am IST

नेहा कक्कड़ ने कहा- गायक जहां कहीं भी जाते हैं, उनको इसका क्रेडिट मिलता है लेकिन इस समय ये जरूरी हो गया है कि वो दिखें भी।

neha kakkar- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ Image Source : INSTAGRAM/NEHAKAKKAR

नेहा कक्कड़ का कहना है कि गायकों को पैसा मिले लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इन दिनों ये जरूरी है कि वे दिखें भी। उनका सार्वजनिक तौर पर नजर आना बेहद जरूरी है। गायकों को भुगतान किए जाने के संबंध में नेहा ने आईएएनएस को बताया, "गायक जहां कहीं भी जाते हैं, उनको इसका क्रेडिट मिलता है लेकिन इस समय ये जरूरी हो गया है कि वो दिखें भी।"

'गर्मी' हिटमेकर का कहना है कि गायकों को यह नहीं मालूम है कि यदि वे नजर नहीं आ रहे हैं तो वे पहचाने भी नहीं जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, "जब लोग आपको देखते नहीं हैं, तो वे आपको जानते भी नहीं हैं। इसलिए, गायकों को देखा जाना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। जैसा कि (अब तक) गायक जहां भी जाता है (चला जाता है), उसे निश्चित रूप से इसका भुगतान मिलता है। लेकिन अब, सोशल मीडिया बहुत महत्वपूर्ण है।"

काम को लेकर बात करें तो नेहा ने हाल ही में रैपर यो यो हनी सिंह के साथ एक गीत 'मास्को सुका' किया है। यह गाना पंजाबी और रूसी भाषाओं का मिश्रण है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन