बॉलीवुड स्टारकिड्स के लिए फिल्मी दुनिया में एंट्री लेना भले ही आसान हो लेकिन अपनी हीरोगिरी बनाए रखना उतना ही मुश्किल है। ऐसे कई स्टारकिड्स हैं जो देखने में कमाल हैं और अच्छी शुरुआत के बाद भी अपनी जगह बनाने में असफल रहे हैं। हालांकि कुछ ऐसे भी स्टारकिड्स हैं जिनकी हीरोगिरी फ्लॉप रही लेकिन हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार कमाल कर दिया। हम आपको आज ऐसे ही एक स्टारकिड की कहानी बताते हैं जिसकी हीरोगिरी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन जब ये हीरो खलनायकी पर उतरा तो खूंखारियत देख लोगों की रूह कांप गई। ये स्टारकिड कोई और नहीं बल्कि चॉकलेटी-चार्मिंग प्रतीक स्मिता पाटिल हैं। प्रतीक जो पहले अपने पिता राज बब्बर के सरनेम से जाने जाते थे अब अपनी मां का नाम लगाते हैं। बीते 1 मई को रिलीज हुई फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' में प्रतीक खलनायक के रोल में नजर आए। इतना ही नहीं इस फिल्म में प्रतीक की खलनायकी देख लोगों की रूह कांप गई। लेकिन खास बात ये है कि प्रतीक बतौर हीरो बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं।
28 नवंबर 1986 को जन्मे प्रतीक के पिता राज बब्बर बॉलीवुड के धाकड़ एक्टर्स में गिने जाते हैं। प्रतीक की मां स्मिता पाटिल भी अपने समय की बड़ी एक्ट्रेस रही हैं। फिल्मी परिवार में पैदा हुए प्रतीक बचपन से ही चुलबुले और जिज्ञासू इंसान रहे हैं। महज 13 साल की उम्र में ही ड्रग्स के शिकार होने के बाद भी प्रतीक ने अपने सपने का पीछा करना नहीं छोड़ा। प्रतीक ने साल 2008 में आई फिल्म 'जाने तू या जाने न' फिल्म में एक छोटा किरदार किया था और फिल्मी दुनिया में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इसके बाद साल 2010 में आई फिल्म 'मुंबई डायरीज' में बेहतरीन काम कर लोगों की नजर में आए। इसके बाद दम मारो दम में भी काम किया। लेकिन साल 2011 में आई फिल्म 'आरक्षण' में प्रतीक को पहली बार लोगों ने बड़े लेवल पर पहचाना। इस फिल्म में प्रतीक ने दमदार एक्टिंग की और खूब तारीफें भी बटोरीं। इसके बाद प्रतीक बतौर हीरो भी पर्दे पर आने लगे और कई फिल्में भी कीं। लेकिन फिर भी बतौर हीरो प्रतीक की किस्मत बॉक्स ऑफिस पर नहीं चमकी। इतना ही नहीं बतौर हीरो प्रतीक कोई बड़ी हिट फिल्म देने में भी सफल नहीं रहे। हालांकि कुछ फिल्में जिनमें प्रतीक ने साइड रोल किया या फिर छोटा किरदार निभाया, हिट रहीं। लेकिन बतौर हीरो उनकी किस्मत नहीं चमकी।
चॉकलेटी और चार्मिंग के साथ हैंडसम और धाकड़ बॉडी के मालिक प्रतीक देखने में किसी हीरो से कम नहीं हैं। लेकिन फिर भी विलेन के किरदार में ज्यादा सूट करते हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हिट: द थर्ड केस' इसका बड़ा उदाहरण है। साउथ सुपरस्टार नानी ने इस फिल्म ने हीरो का रोल निभाया है और कमाल की कहानी में दमदार एक्टिंग दिखाई है। इस फिल्म की कहानी क्राइम थ्रिलर और हत्याओं के बड़े सिंडिकेट से जुड़ी है। फिल्म में प्रतीक ने एक ऐसे खूंखार विलेन का किरदार निभाया है जो हत्यारों का सरगना है और सैकड़ों लोगों की मौत का जिम्मेदार है। प्रतीक का ये किरदार किलर्स के एक बड़े नेटवर्क को चलाता है और लोगों की हत्या करवाकर उनके बॉडी पार्ट्स की तस्करी करता है। इस खलनायक की खलनायकी देखकर लोगों की रूह कांप जाती है। इस फिल्म के बाद प्रतीक के विलेन वाले किरदारों की मांग बढ़ने वाली है। अब शायद विलेन के तौर पर ही प्रतीक हिट हो सकते हैं।
संपादक की पसंद