1. Hindi News
  2. फैक्ट चेक
  3. Fact Check: हैदराबाद की बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के बयान को तोड़-मरोड़ कर किया जा रहा वायरल, जानें क्या है पूरा सच

Fact Check: हैदराबाद की बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता के बयान को तोड़-मरोड़ कर किया जा रहा वायरल, जानें क्या है पूरा सच

 Published : Apr 30, 2024 03:00 pm IST,  Updated : Apr 30, 2024 03:59 pm IST

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा जिसमें दावा किया गया कि हैदराबाद की बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता कहा कि वो महिला नहीं हैं, हमारी पड़ताल में पाया गया कि ये गलत है और पूरा सच नहीं है।

INDIA TV Fact Check- India TV Hindi
INDIA TV Fact Check Image Source : INDIA TV

INDIA TV Fact Check: सोशल मीडिया खबरों का मायाजाल है, इसमें फर्जी खबरें भी धड़ल्ले से शेयर होती हैं और इन्हीं लोग अक्सर फर्जी खबरों के शिकार हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर हैदराबाद की बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता का एक पोस्ट वायरल की जा रही है, जिसमें दावा किया जा रहा कि माधवी लता कह रही है कि वो महिला नहीं हैं। इंडिया टीवी की फैक्ट चेक में पाया गया कि ये वीडियो पूरी तरह गलत है और इसे जानबूझ कर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

क्या किया गया दावा?

INDIA TV Fact Check
Image Source : XINDIA TV Fact Check

सोशल मीडिया एक्स पर @MR_CooL77777 नाम के यूजर ने एक पोस्ट शेयर किया, पोस्ट में दावा किया गया कि हैदराबाद की बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता ने एक रिपोर्टर से कहा कि वो महिला नहीं है। इस पोस्ट के कैप्शन में यूजर ने लिखा,"मैं महिला नहीं हूं फिर क्या है ये #MadhaviLatha #owaisi"

पड़ताल में क्या मिला?

इंडिया टीवी को इस वीडियो पर शक हुआ, इसीलिए हमारी ने कीवर्ड सर्च किया तो हमारे सामने माधवी लता के कई सारे इंटरव्यू आ गए। इसके बाद हमने उनके पहनावे के जरिए उस वीडियो को खोज निकाला, जिसमें उनकी ड्रेस एकदम सेम मिल रही थी। हमें NEWS NATION का एक यूट्यूब लिंक मिला, जिसको माधवी ने अपना पूरा इंटरव्यू दिया।

INDIA TV Fact Check
Image Source : SCREENGRAB (NEWS NATION)INDIA TV Fact Check

इंटरव्यू के दौरान रिपोर्टर ने माधवी से सवाल पूछा कि मैडम ओल्ड सिटी एरिया तलाबकट्टा, जहां बीजेपी गई ही नहीं, आप एक महिला होकर उस सिचुएशन को फेस करने वाले हैं? इस पर माधवी ने जवाब दिया, "मैं महिला नहीं हूं मैं शक्ति हूं, बार-बार महिला मत कहिए। ऐसा लगता है कि आप स्वंय मुझे कमजोर समझते हैं। मैं महिला नहीं हूं मैं शक्ति हूं स्वंय, जो आईं हूं अपने भाई-बहनों के बल पर तैरने के लिए।" इससे साफ पता चलता है कि इस वीडियो की एक छोटी से क्लिप काटकर जानबूझ कर गलत इरादे से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

क्या है निष्कर्ष?

इंडिया टीवी के फैक्ट चेक में पाया गया कि यूजर ने माधवी लता के इंटरव्यू से एक क्लिप काटकर जानबूझकर गलत इरादे से शेयर किया गया। अत: ये वीडियो पूरी तरह गलत है।

ये भी पढ़ें:

Fact Check: क्या लोकसभा चुनाव के दौरान बूथ पर तोड़ी गई मशीन? जानें क्या है इस दावे की सच्चाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। फैक्ट चेक से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।