1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. बिजनेस
  4. मारुति सुजुकी की BALANO निकली सेफ्टी में फिसड्डी, लैटिन एनसीएपी ने दिए सिर्फ 2 स्टार, जानें क्या बताई कमी

मारुति सुजुकी की BALANO निकली सेफ्टी में फिसड्डी, लैटिन एनसीएपी ने दिए सिर्फ 2 स्टार, जानें क्या बताई कमी

Published : Dec 22, 2025 02:56 pm IST,  Updated : Dec 22, 2025 02:56 pm IST
मारुति सुजुकी की हैचबैक बलेनो सेफ्टी के मामले में फिसड्डी ही साबित हुई है। लैटिन एनसीएपी की क्रैश टेस्टिंग में कार को एडल्ट कैटेगरी में सिर्फ 2 स्टार मिले हैं। ऐसे में इस पॉपुलर कार की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ हो रहे हैं।
1/5 Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट
मारुति सुजुकी की हैचबैक बलेनो सेफ्टी के मामले में फिसड्डी ही साबित हुई है। लैटिन एनसीएपी की क्रैश टेस्टिंग में कार को एडल्ट कैटेगरी में सिर्फ 2 स्टार मिले हैं। ऐसे में इस पॉपुलर कार की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ हो रहे हैं।
5 डोर वाली 2025 मॉडल बलेनो की क्रैश टेस्टिंग के वक्त 1213 किलोग्राम थी। यह मेड इन इंडिया कार थी। लैटिन एनसीएपी ने पाया कि टेस्ट में ड्राइवर और आगे बैठे यात्री के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा मिली है। ड्राइवर और यात्री की छाती को पर्याप्त सुरक्षा पाई गई। हालांकि, ड्राइवर और यात्री के घुटनों को सीमांत (मार्जिनल) सुरक्षा मिली है, क्योंकि वे डैशबोर्ड के पीछे मौजूद खतरनाक संरचनाओं से टकरा सकते हैं।
2/5 Image Source : लैटिन एनसीएपी ऑफिशियल वेबसाइट
5 डोर वाली 2025 मॉडल बलेनो की क्रैश टेस्टिंग के वक्त 1213 किलोग्राम थी। यह मेड इन इंडिया कार थी। लैटिन एनसीएपी ने पाया कि टेस्ट में ड्राइवर और आगे बैठे यात्री के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा मिली है। ड्राइवर और यात्री की छाती को पर्याप्त सुरक्षा पाई गई। हालांकि, ड्राइवर और यात्री के घुटनों को सीमांत (मार्जिनल) सुरक्षा मिली है, क्योंकि वे डैशबोर्ड के पीछे मौजूद खतरनाक संरचनाओं से टकरा सकते हैं।
ड्राइवर और यात्री की टिबिया (पिंडली) को पर्याप्त सुरक्षा मिली है। फुटवेल एरिया का प्रदर्शन स्थिर रहा। वाहन की बॉडीशेल को स्थिर रेट किया गया है और यह आगे के लोड को सहने में सक्षम पाई गई।
3/5 Image Source : लैटिन एनसीएपी ऑफिशियल वेबसाइट
ड्राइवर और यात्री की टिबिया (पिंडली) को पर्याप्त सुरक्षा मिली है। फुटवेल एरिया का प्रदर्शन स्थिर रहा। वाहन की बॉडीशेल को स्थिर रेट किया गया है और यह आगे के लोड को सहने में सक्षम पाई गई।
साइड इम्पैक्ट टेस्ट में सिर, पेट (एब्डोमेन) और पेल्विस को अच्छी सुरक्षा मिली, जबकि छाती को पर्याप्त सुरक्षा दर्ज की गई। साइड पोल इम्पैक्ट में सिर और पेल्विस को अच्छी सुरक्षा मिली, वहीं छाती और पेट को पर्याप्त सुरक्षा पाई गई।
4/5 Image Source : लैटिन एनसीएपी ऑफिशियल वेबसाटइ
साइड इम्पैक्ट टेस्ट में सिर, पेट (एब्डोमेन) और पेल्विस को अच्छी सुरक्षा मिली, जबकि छाती को पर्याप्त सुरक्षा दर्ज की गई। साइड पोल इम्पैक्ट में सिर और पेल्विस को अच्छी सुरक्षा मिली, वहीं छाती और पेट को पर्याप्त सुरक्षा पाई गई।
व्हिपलैश टेस्ट में सीट ने वयस्क यात्रियों की गर्दन को अच्छी सुरक्षा प्रदान की। वाहन ने UN R32 नियमों का पालन साबित किया। हालांकि, कार में AEB सिटी फीचर उपलब्ध नहीं है। लैटिन NCAP मानदंडों के अनुसार वाहन की रेस्क्यू शीट उपलब्ध नहीं कराई गई है।
5/5 Image Source : ऑफिशियल वेबसाइट

Advertisement