शेफाली जरीवाला की मौत के 4 दिन बाद रश्मि देसाई ने किया ऐसा पोस्ट, लोगों को खटक रही ये हरकत
शेफाली जरीवाला की मौत के 4 दिन बाद रश्मि देसाई ने किया ऐसा पोस्ट, लोगों को खटक रही ये हरकत
शेफाली जरीवाला की मौत के 4 दिन बाद ही रश्मि देसाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद नेटिजन्स भड़क गए हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने संवेदनशीलता खो दी है। लोगों का क्या रिएक्शन, जानें।
Published : Jul 02, 2025 07:47 am IST, Updated : Jul 02, 2025 07:47 am IST
1/7Image Source : Instagram
27 जून 2025 की रात एक दुखद खबर ने टीवी इंडस्ट्री और फैंस को गहरा सदमा पहुंचाया। टीवी एक्ट्रेस और 'कांटा लगा' गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया। 42 वर्षीय शेफाली की मौत की खबर से मनोरंजन जगत शोक में डूब गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शेफाली ने एंटी-एजिंग दवाई खाली पेट ली थी। उनका बीपी भी लो बताया गया। जब उनके पति पराग त्यागी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
2/7Image Source : Instagram
उनकी मौत की खबर ने न केवल उनके परिवार और करीबियों को, बल्कि पूरे टेलीविजन इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया। सोशल मीडिया पर उनके फैन्स और साथी कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। ‘बिग बॉस 13’ में साथ नजर आ चुकीं रश्मि देसाई भी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंची थीं और दुखी नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेफाली और पराग के लिए पोस्ट साझा किया था।
3/7Image Source : Instagram
अब चार दिन बाद रश्मि देसाई ने एक नया इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। इस इंस्टाग्राम पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। अब उनकी मुस्कुराती तस्वीरें विवाद का कारण बनीं हैं। शेफाली की मौत के महज चार दिन बाद, रश्मि देसाई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वे मुस्कुराती हुई और ग्लैमरस पोज देती दिख रही हैं। उन्होंने व्हाइट शर्ट और डेनिम पहनी हुई थी और कैमरे के सामने बेहद खुशी से भरी नजर आ रही थीं।
4/7Image Source : Instagram
रश्मि देसाई ने अपनी इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक कैप्शन भी लिखा, 'उसने कोई रास्ता नहीं अपनाया - उसने एक रास्ता बनाया, ताकि दूसरे लोग स्वतंत्र रूप से चल सकें। सचमुच एक पथप्रदर्शक।' हालांकि उनके फैंस को यह लुक और उनका अंदाज पसंद आया, लेकिन सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स ने इसे ‘संवेदनहीनता’ करार दिया और इसी कड़ी में रश्मि देसाई को ट्रोल किया जाने लगा है। इसके अलावा उन्होंने कई स्टोरी भी पोस्ट कीं, जिसमें अपना अपकमिंग गाना भी प्रमोट करती दिखीं।
5/7Image Source : Instagram
एक यूजर ने लिखा, 'फ्रेंड को गए चार दिन भी नहीं हुए और फोटोज की बाढ़? ये कैसा गम है?' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'थोड़ा तो सब्र कर लेतीं। अभी-अभी किसी अपने को खोया है और आप कैमरे के सामने हंस रही हैं।' एक और नाराज यूजर ने लिखा, 'दो दिन पहले फ्रेंड के मरने का गम और आज ये सब फोटोशूट? शेफाली जरीवाला अगर होती तो क्या सोचती? सब दिखावा है आप लोगों का।'
6/7Image Source : Instagram
कुछ लोगों ने यहां तक कह डाला कि ये सब सेल्फ-पब्लिसिटी स्टंट है और टीवी कलाकारों की भावनाएं सिर्फ दिखावे की होती हैं। रश्मि देसाई जैसी लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस के लिए यह कोई नया अनुभव नहीं है। पब्लिक फिगर होने की वजह से उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है और सोशल मीडिया पर लोगों की भावनाएं तेजी से उबाल पर आ जाती हैं, लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या एक व्यक्ति के व्यक्तिगत जीवन और सोशल मीडिया गतिविधियों के बीच संतुलन बनाना इतना आसान होता है?
7/7Image Source : Instagram
कुछ यूजर्स ने रश्मि का बचाव भी किया। एक ने लिखा, 'हर कोई दुख को व्यक्त करने का तरीका अलग होता है। हो सकता है ये फोटोज पहले की हों।' दूसरे ने कहा, 'हम ये नहीं तय कर सकते कि कोई कब और कैसे सोशल मीडिया पर एक्टिव हो।' बता दें, शेफाली जरीवाला की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसमें फिटनेस और स्वास्थ्य के नाम पर ली जा रही दवाओं की सुरक्षा, सेलेब्रिटी लाइफस्टाइल में सेहत को लेकर जागरूकता और सबसे बढ़कर, दुख व्यक्त करने की सामाजिक परिभाषाएं शामिल हैं।