1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. सपोर्टिंग रोल करके बदली इस लीड एक्ट्रेस की लाइफ, जिंदगी ने लिया 360 डिग्री टर्न, फिल्मों की लगी लाइन

सपोर्टिंग रोल करके बदली इस लीड एक्ट्रेस की लाइफ, जिंदगी ने लिया 360 डिग्री टर्न, फिल्मों की लगी लाइन

Written By: Priya Shukla
Published : Sep 27, 2025 09:57 pm IST,  Updated : Sep 27, 2025 09:57 pm IST
बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं जो अपने डेब्यू से ही स्टार बन जाते हैं, वहीं कुछ की फिल्म आकर कब चली जाती है, इसका पता भी नहीं लगता। इंडस्ट्री में इसके कई उदाहरण हैं। तृप्ति डिमरी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। 2018 में उन्होंने 'लैला मजनूं' से डेब्यू किया। उन्होंने सोचा था कि ये फिल्म उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
1/7 Image Source : Instagram/@tripti_dimri
बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं जो अपने डेब्यू से ही स्टार बन जाते हैं, वहीं कुछ की फिल्म आकर कब चली जाती है, इसका पता भी नहीं लगता। इंडस्ट्री में इसके कई उदाहरण हैं। तृप्ति डिमरी के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। 2018 में उन्होंने 'लैला मजनूं' से डेब्यू किया। उन्होंने सोचा था कि ये फिल्म उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
तृप्ति डिमरी ने लैला मजनूं के बाद बुलबुल, कला, जैसी फिल्मों में काम किया, जिन्हें सराहा तो खूब गया, लेकिन इसके बाद भी तृप्ति को वो फेम नहीं मिल सका जिसकी उन्हें उम्मीद थी। इन फिल्मों तृप्ति लीड रोल में थीं, लेकिन उन्हें पहचान मिली रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' में सपोर्टिंग रोल निभाकर।
2/7 Image Source : Instagram/@tripti_dimri
तृप्ति डिमरी ने लैला मजनूं के बाद बुलबुल, कला, जैसी फिल्मों में काम किया, जिन्हें सराहा तो खूब गया, लेकिन इसके बाद भी तृप्ति को वो फेम नहीं मिल सका जिसकी उन्हें उम्मीद थी। इन फिल्मों तृप्ति लीड रोल में थीं, लेकिन उन्हें पहचान मिली रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर 'एनिमल' में सपोर्टिंग रोल निभाकर।
अब तृप्ति डिमरी ने एनिमल की सफलता के बाद करियर को मिली उड़ान के बारे में बात की। उन्होंने फिल्मफेयर के साथ बातचीत के दौरान बताया कि कैसे उनके लिए एनिमल वो कमाल कर गई, जिसकी उन्हें लैला मजनूं से उम्मीद थी। उन्होंने भले ही इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल निभाया, लेकिन इस एक रोल से उनकी जिंदगी ने 360 डिग्री टर्न ले लिया।
3/7 Image Source : Instagram/@tripti_dimri
अब तृप्ति डिमरी ने एनिमल की सफलता के बाद करियर को मिली उड़ान के बारे में बात की। उन्होंने फिल्मफेयर के साथ बातचीत के दौरान बताया कि कैसे उनके लिए एनिमल वो कमाल कर गई, जिसकी उन्हें लैला मजनूं से उम्मीद थी। उन्होंने भले ही इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल निभाया, लेकिन इस एक रोल से उनकी जिंदगी ने 360 डिग्री टर्न ले लिया।
इस बारे में बात करते हुए तृप्ति ने कहा- 'एनिमल के बाद जिंदगी ने 360 डिग्री टर्न ले लिया। यह वाकई एक वरदान रहा है। मुझे लगा था कि लैला मजनू के दौरान मुझे जो पहचान मिलेगी, वह एनिमल के साथ मिली। मुझे लगा कि ये तो एक छोटा सा रोल है, तो मेरा क्या ही होगा। लेकिन संदीप सर को मुझ पर भरोसा था।'
4/7 Image Source : Instagram/@tripti_dimri
इस बारे में बात करते हुए तृप्ति ने कहा- 'एनिमल के बाद जिंदगी ने 360 डिग्री टर्न ले लिया। यह वाकई एक वरदान रहा है। मुझे लगा था कि लैला मजनू के दौरान मुझे जो पहचान मिलेगी, वह एनिमल के साथ मिली। मुझे लगा कि ये तो एक छोटा सा रोल है, तो मेरा क्या ही होगा। लेकिन संदीप सर को मुझ पर भरोसा था।'
तृप्ति आगे कहती हैं- 'मैं कहूंगी कि इस दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला है। फिर जब काम मिल जाता है तब आपको हमेशा काम में फ्रेशनेस लानी होती है। ताकि, ऑडियंस आपकी परफॉर्मेंस से बोर ना हो और आप परफॉर्म करने से बोर ना हों।'
5/7 Image Source : Instagram/@tripti_dimri
तृप्ति आगे कहती हैं- 'मैं कहूंगी कि इस दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला है। फिर जब काम मिल जाता है तब आपको हमेशा काम में फ्रेशनेस लानी होती है। ताकि, ऑडियंस आपकी परफॉर्मेंस से बोर ना हो और आप परफॉर्म करने से बोर ना हों।'
इसी के साथ तृप्ति डिमरी ने उन चैलेंजेस के बारे में भी बात की, जिनका वह अब सामना कर रही हैं। तृप्ति ने कहा- 'तो, अब यही नई चुनौती है, काम को ताजा और रोमांचक बनाए रखना। लेकिन मैं इसे एक वरदान मानता हूं, क्योंकि बहुत से लोग हैं जो कहीं ज्यादा प्रतिभाशाली हैं और उन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है।'
6/7 Image Source : Instagram/@tripti_dimri
इसी के साथ तृप्ति डिमरी ने उन चैलेंजेस के बारे में भी बात की, जिनका वह अब सामना कर रही हैं। तृप्ति ने कहा- 'तो, अब यही नई चुनौती है, काम को ताजा और रोमांचक बनाए रखना। लेकिन मैं इसे एक वरदान मानता हूं, क्योंकि बहुत से लोग हैं जो कहीं ज्यादा प्रतिभाशाली हैं और उन्हें अभी तक मौका नहीं मिला है।'
संदीप रेड्डी वांगा की कही बात याद करते हुए तृप्ति ने कहा- 'उन्होंने मुझसे कहा था कि यह फिल्म मेरे लिए बहुत अच्छी साबित होगी और यही हुआ। यह मेरे लिए एक वरदान साबित हुई है और मुझे बहुत प्यार मिला है। मुझे इस बात की भी खुशी है कि एनिमल की वजह से लोगों ने मेरी पिछली फिल्में, बुलबुल, क़ला और लैला मजनू, दोबारा देखीं।'
7/7 Image Source : Instagram/@tripti_dimri

Advertisement