बिछड़ी हुई बहनें लगती हैं ये एक्ट्रेसेस, नैन-नक्श और कद-काठी ऐसी कि साथ देख धोखा खा जाएं लोग
बिछड़ी हुई बहनें लगती हैं ये एक्ट्रेसेस, नैन-नक्श और कद-काठी ऐसी कि साथ देख धोखा खा जाएं लोग
मनोरंजन जगत में एक से बढ़कर एक हसीनाएं हैं। खूबसूरती और ग्लैमर के मामले में तमाम हसीनाएं एक-दूसरे को टक्कर देती हैं। लेकिन, आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं, जो खूबसूरती में ही नहीं लुक्स में भी एक-दूसरे को टक्कर देती हैं।
कहते हैं दुनिया में 7 एक जैसी शक्ल-सूरत वाले लोग होते हैं और ये कई बार देखने को भी मिला है। मनोरंजन जगत में ही कई ऐसी हसीनाएं हैं, जिनकी शक्ल-सूरत एक-दूसरे से इतनी मिलती है कि ये बिछड़ी हुई बहनें लगती हैं। तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही हसीनाओं से मिलाते हैं, जिनके नैन-नक्श देखकर कोई भी धोखा खा सकता है।
टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना और युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ और डांसर धनश्री वर्मा को लेकर तो आज भी लोग धोखा खा जाते हैं। दोनों अभिनेत्रियों के बीच एक नजर में फर्क कर पाना आज भी लोगों के लिए मुश्किल रहता है।
कियारा आडवाणी के नैन-नक्श बिलकुल बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल जैसे लगते हैं। अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिन्हें देखकर लोगो दोनों के लुक्स को कम्पेयर करना शुरू कर देते हैं।
रवीना टंडन और ट्विंकल खन्ना दोनों ही फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं और लुक्स के मामले में तो दोनों बहनें लगती हैं। खासतौर पर दोनों की यंग डेज की फोटोज में दोनों एक जैसी दिखती हैं।
टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल भी लुक्स के मामले में बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान की याद दिला देती हैं। तस्वीरों में दोनों के बीच की समानता साफ-साफ देखी जा सकती है।
तमन्ना भाटिया सिर्फ बॉलीवुड पर ही नहीं साउथ इंडस्ट्री पर भी राज करती हैं, लेकिन उनकी हमशक्ल ना तो बॉलीवुड में है और ना ही साउथ में। उनकी हमशक्ल टीवी इडंस्ट्री में हैं, जो हूबहू उनके जैसी दिखती हैं। हम बात कर रहे हैं 'कुमकुम भाग्य' फेम लीना जुमानी की, जो बिलकुल तमन्ना जैसी दिखती हैं।
संदीपा धर की शुरुआत में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिन्हें देखने पर लोग उन्हें यामी गौतम समझ बैठे। दोनों का रंग-रूप काफी हद तक मेल खाता है।