1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. महिलाओं में क्यों बढ़ रही है इनफर्टिलिटी, डॉक्टर से जानिए

महिलाओं में क्यों बढ़ रही है इनफर्टिलिटी, डॉक्टर से जानिए

Published : Apr 25, 2025 11:35 am IST,  Updated : Apr 25, 2025 11:35 am IST
डॉक्टर कनिका शर्मा, फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट ने बताया कि महिलाओं में इनफर्टिलिटी का जो सबसे आम कारण देखने को मिलता है वो है बढ़ती उम्र। आजकल कई महिलाएं देर से मां बनने का निर्णय ले रही हैं, लेकिन 35 की उम्र के बाद प्रजनन क्षमता कम होने लगती है, इसलिए प्रेगनेंसी में मुश्किल आने लगती है।
1/5 Image Source : Freepik

दूसरा कारण है खराब लाइफस्टाइल का बढ़ना। अत्यधिक तनाव, अनियमित दिनचर्या, नींद पूरी न होने और अनहेल्दी खाने से धीरे-धीरे फर्टिलिटी पर भी असर पड़ने लगता है।
2/5 Image Source : Freepik
दूसरा कारण है खराब लाइफस्टाइल का बढ़ना। अत्यधिक तनाव, अनियमित दिनचर्या, नींद पूरी न होने और अनहेल्दी खाने से धीरे-धीरे फर्टिलिटी पर भी असर पड़ने लगता है।
इसके साथ ही पीसीओएस (PCOS) और एंडोमेट्रियोसिस जैसे मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है, जो अगर समय रहते डायग्नोस न हों तो इससे एग्स और फर्टिलिटी पर भी असर पड़ सकता है।
3/5 Image Source : Freepik
इसके साथ ही पीसीओएस (PCOS) और एंडोमेट्रियोसिस जैसे मामलों में भी वृद्धि देखी जा रही है, जो अगर समय रहते डायग्नोस न हों तो इससे एग्स और फर्टिलिटी पर भी असर पड़ सकता है।
प्रदूषण और रोजमर्रा के केमिकल्स का संपर्क जैसे कि प्लास्टिक और प्रोसेस्ड फूड भी महिलाओं में प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं। इसलिए इन चीजों से जितना हो सकते आपको बचना है।
4/5 Image Source : Freepik
प्रदूषण और रोजमर्रा के केमिकल्स का संपर्क जैसे कि प्लास्टिक और प्रोसेस्ड फूड भी महिलाओं में प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं। इसलिए इन चीजों से जितना हो सकते आपको बचना है।
आखिर में जागरूकता आती है। कई महिलाएं यह नहीं समझ पातीं कि प्रजनन क्षमता कैसे काम करती है या उन्हें कब डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए। अक्सर वो सोचती रह जाती हैं कि अगला महीना और समय निकलता जाता है। ऐसे में शुरुआती सलाह मिल जाए तो परिणाम बहुत बेहतर हो सकते हैं।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement