Published : Jun 19, 2025 08:59 pm IST, Updated : Jun 19, 2025 09:01 pm IST
1/5Image Source : Freepik
दादी-नानी के जमाने से एलोवेरा जेल को त्वचा के लिए वरदान माना जाता रहा है। एलोवेरा जेल आपकी त्वचा की सेहत को काफी हद तक सुधार सकता है। आइए एलोवेरा जेल को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के एक तरीके के बारे में जानते हैं।
2/5Image Source : Freepik
सबसे पहले एक कटोरी में 4 स्पून एलोवेरा जेल निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में एक स्पून दही निकालकर इन दोनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। ध्यान रहे कि एलोवेरा जेल और दही, दोनों फ्रेश होने चाहिए।
3/5Image Source : Freepik
आपको इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखें और फिर फेस वॉश कर लें।
4/5Image Source : Freepik
अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी है, तो इस फेस पैक को यूज कर आप अपनी स्किन को बेबी सॉफ्ट बना सकते हैं। इस फेस पैक में मौजूद मॉइश्चराइजिंग गुण आपकी त्वचा के रूखेपन को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
एलोवेरा जेल और दही में पाए जाने वाले तत्व आपकी त्वचा की रंगत को सुधारने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि, आपको इस केमिकल फ्री फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।