ग्लिसरीन में कौन से विटामिन पाए जाते हैं? जानें चेहरे पर लगाने से मिलते हैं कौन से फायदे?
ग्लिसरीन में कौन से विटामिन पाए जाते हैं? जानें चेहरे पर लगाने से मिलते हैं कौन से फायदे?
स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में ग्लिसरीन खूब किया जाता है। यह त्वचा को नमी देने से लेकर साफ़ करने तक का काम करता है। ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर इसमें कौन से विटामिन पाए जाते हैं और इसका इस्तेला करने से स्किन को कौन से फायदे मिलते हैं।
Published : Mar 01, 2025 11:25 pm IST, Updated : Mar 01, 2025 11:31 pm IST
1/5Image Source : social
स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में कई इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता हैं जो त्वचा को हाइड्रेटिंग, एक्सफ़ोलीएटिंग और क्लींजिंग करते हैं। ग्लिसरीन भी इन्हीं इंग्रीडिएंट्स में से एक है। ग्लिसरीन एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है जिसे पॉलीओल के नाम से जाना जाता है। इस गंधहीन तरल पदार्थ का स्वाद मीठा और गाढ़ा सिरप जैसा होता है। यह त्वचा को नमी देने से लेकर साफ़ करने तक का काम करता है। पानी और खुशबू के बाद, ग्लिसरीन सौंदर्य उत्पादों में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री है। इसका इस्तेमाल मॉइस्चराइज़र और लोशन में भी खूब होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं आखिर इसमें कौन से विटामिन पाए जाते हैं और इसका इस्तेला करने से स्किन को कौन से फायदे मिलते हैं।
2/5Image Source : social
ग्लिसरीन एक ह्यूमेक्टेंट के रूप में काम करता है जो त्वचा की नमी को बनाए रखने, हाइड्रेशन बढ़ाने, रूखेपन को कम करने और त्वचा की सतह को अंदर से फिर से जीवंत करने में मदद करता है। ग्लिसरीन में विटामिन ए, डी और ई के साथ-साथ घुलनशील मिश्रण पाए जाते हैं जो चेहरे के लिए काफी फायदेमंद हैं।
3/5Image Source : social
ग्लिसरीन एक एमोलिएंट भी है जो त्वचा को मुलायम बनाता है और सोरायसिस या एक्जिमा के कारण होने वाले खुरदुरे या सूखे पैच को कम करने के लिए फायदेमंद है। ग्लिसरीन के शक्तिशाली रोगाणुरोधी गुण त्वचा को हानिकारक चीज़ों से बचाते हैं। इसके अलावा, यह घाव भरने की प्रक्रिया की गति भी बढ़ाता है।
4/5Image Source : social
ग्लिसरीन का अकेले इस्तेमाल करने से त्वचा को नमी मिलती है और त्वचा एक्सफोलिएट होती है, जबकि ब्यूटी केयर एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्लिसरीन को जब अन्य सामग्रियों के साथ मिलाया जाता है तो यह त्वचा को चमकदार और गोरा बनाने में मदद कर सकता है।
5/5Image Source : social
ग्लिसरीन को नींबू और गुलाब जल जैसी अन्य प्राकृतिक सामग्रियों के साथ मिलाने से सुस्त, रूखी त्वचा को नया रूप देने और त्वचा को आसानी से एक्सफोलिएट करने के लिए मुलायम बनाने में मदद मिल सकती है। गुलाब जल एक एस्ट्रिंजेंट के रूप में काम करता है जो न केवल त्वचा को साफ करता है बल्कि रोमछिद्रों को भी कसता है और त्वचा को टोन्ड बनाता है। नींबू के रस की अम्लीय प्रकृति असमान को दूर करने में मदद करती है।