Published : Nov 24, 2025 10:57 pm IST, Updated : Nov 24, 2025 10:59 pm IST
1/8Image Source : myogiadityanath/X
अयोध्या के भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में मंगलवार को शिखर पर भगवा धर्म ध्वज फहराया जाएगा। ध्वजा रोहण से एक दिन पहले सोमवार शाम को पूरा श्रीराम मंदिर परिसर और राम की पैड़ी भव्य रोशनी से जगमगा उठा। भगवा, पीली, नीली और हरी सतरंगी लाइटों से सजा मंदिर दूर से ही स्वर्गलोक सा प्रतीत हो रहा है।
2/8Image Source : myogiadityanath/X
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में मंगलवार (25 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों मुख्य शिखर पर भगवा धर्म ध्वज फहराने का कार्यक्रम रखा गया है। इसके स्वागत में सोमवार शाम से ही अयोध्या में दीपोत्सव जैसा माहौल बन गया है।
3/8Image Source : myogiadityanath/X
मंदिर के सातों शिखर, पार्कोटा, राम दरबार और मुख्य गर्भगृह को लाखों LED बल्बों से सजाया गया है। राम की पैड़ी पर दीये जलाए गए हैं। जगद्गुरु शंकराचार्य द्वार से लेकर नया घाट तक भगवा झंडों की कतारें लहरा रही हैं।
4/8Image Source : myogiadityanath/X
भगवान राम के मंदिर में ध्वज भगवान की उपस्थिति का प्रतीक होता है। मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा समकोण वाले तिकोने झंडे का आरोहण किया जाएगा। जिस पर भगवान श्री राम की प्रतिभा और वीरता का प्रतीक चमकते सूरज की तस्वीर है। यह ध्वज ‘ॐ’, सूर्य और कोविदार वृक्ष का चिह्न लिए हुए होगा।
5/8Image Source : myogiadityanath/X
मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर की बाहरी दीवारों पर वाल्मीकि रामायण के आधार पर भगवान राम के जीवन से जुड़ी घटनाओं को दर्शाती 87 जटिल नक्काशी पत्थर पर उकेरी गई हैं। इसके अनुसार साथ ही घेरे की दीवारों पर भारतीय संस्कृति के 79 कांस्य-निर्मित दृश्य हैं।
6/8Image Source : myogiadityanath/X
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को अंतिम निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे अयोध्या पहुँचेंगे और सप्तऋषि मंदिरों के दर्शन के बाद दोपहर 12 बजे धर्म ध्वजा फहराएंगे।
7/8Image Source : myogiadityanath/X
अयोध्या शहर में देशभर से आए संत-महात्मा और श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार को आम दर्शनार्थियों का मंदिर में प्रवेश बंद रहेगा।
8/8Image Source : myogiadityanath/X
रामनगरी अयोध्या LED लाइटों से दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही है। मंगलवार दोपहर को जब मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज लहराएगा तो अयोध्या का आलोकिक दृश्य पूरी दुनिया देखेगी और सनातन धर्म की जयजयकार करेगी।