Published : Jul 05, 2025 07:01 pm IST, Updated : Jul 05, 2025 07:10 pm IST
1/9Image Source : pti
महाराष्ट्र में भाषा विवाद ने 20 साल ठाकरे परिवार को एक मंच पर ला खड़ा कर दिया। मंच पर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे का मिलन मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। मंच पर दोनों भाइयों का परिवार भी एक साथ नजर आया।
2/9Image Source : pti
मंच पर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के मिलने की तस्वीरें बहुत कुछ बिना कुछ कहे ही बयां कर रही हैं। अरसे समय बाद दोनों भाई एक साथ आए और हाथ उठाकर लोगों का भी अभिवादन किया।
3/9Image Source : pti
ठाकरे बंधुओं के मिलने के अलावा जिन तस्वीरों ने सबको अपनी तरफ आकर्षित किया वो है राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे। दोनों भाइयों ने भी बड़े ही गर्मजोशी से एक-दूसरे से मुलाकात की और समर्थकों का अभिवादन किया।
4/9Image Source : pti
दोनों चचेरे भाईयों ने मराठी पहचान और हिंदी भाषा थोपने के खिलाफ दो दशक के बाद पहली बार शनिवार को राजनीतिक मंच एक साथ नजर आए। उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह और राज ठाकरे एकजुट रहने के लिए साथ आए हैं।
5/9Image Source : pti
रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने चुटकी ली और कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दोनों चचेरे भाइयों को एक साथ लाकर वह काम कर दिया है जो शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे और अन्य लोग नहीं कर सके।
6/9Image Source : pti
शिवसेना (UBT) और मनसे के कई कार्यकर्ता दोनों भाइयों के फेस वाले कटआउट लेकर रैली में पहुंचे थे। कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर नारे लगाते दिखे।
7/9Image Source : pti
मंच पर दोनों भाइयों का मिलन देखकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। तस्वीरें देखकर हर कोई कह रहा है कि लगता है कि भाइयों के बीच मनमुटाव खत्म हो गया है।
8/9Image Source : pti
मंच पर राज ठाकरे से उद्धव ठाकरे बातचीत करते भी दिखे। रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने कहा बालासाहेब ठाकरे ने अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाई की थी, अंग्रेजी अखबार में काम किया था, लेकिन उन्होंने मराठी की स्थिति से कभी समझौता नहीं किया।
9/9Image Source : pti
शिवसेना(UBT) और मनसे की संयुक्त ‘विजय’ रैली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और अन्य नेता मौजूद रहे, लेकिन केवल राज और उद्धव ही मंच पर मौजूद रहे और जनसभा को संबोधित किया।