घर में बरकत बनाए रखनी है तो आपकी रसोई में कभी खाली न हो ये 5 चीजें, वरना रुक जाएगी मां अन्नपूर्णा की कृपा
घर में बरकत बनाए रखनी है तो आपकी रसोई में कभी खाली न हो ये 5 चीजें, वरना रुक जाएगी मां अन्नपूर्णा की कृपा
Kitchen Vastu Niyam: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। खास तौर पर रसोई में तीन चीजें ऐसी मानी गई हैं, जिनका डिब्बा कभी भी पूरी तरह खाली नहीं होना चाहिए। अगर ये चीजें खत्म हो जाती हैं, तो घर में नकारात्मकता और आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है।
Published : Jan 30, 2026 05:38 pm IST, Updated : Jan 30, 2026 05:38 pm IST
1/7Image Source : Unsplash
हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में रसोई को घर का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। यह केवल भोजन बनाने की जगह नहीं होती, बल्कि यहीं से पूरे परिवार की सेहत, सुख-शांति और आर्थिक स्थिति जुड़ी होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है, जो अन्न और समृद्धि की देवी हैं।
2/7Image Source : Pexels
वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती। खास तौर पर रसोई में तीन चीजें ऐसी मानी गई हैं, जिनका डिब्बा कभी भी पूरी तरह खाली नहीं होना चाहिए। अगर ये चीजें खत्म हो जाती हैं, तो घर में नकारात्मकता और आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है। इन 5 चीजों का संबंध जिन ग्रहों से होता है, वे भी कमजोर पड़ने लगते हैं।
3/7Image Source : Pexels
हल्दी को बहुत शुभ माना जाता है और इसका संबंध गुरु ग्रह से होता है। जो धन, सम्मान और तरक्की का कारक हैं। अगर घर में हल्दी पूरी तरह खत्म हो जाए, तो इसे गुरु दोष का संकेत माना जाता है। इससे शुभ कार्यों में रुकावट, भाग्य में कमजोरी और कामों में अड़चन आने लगती है। वास्तु के अनुसार, हल्दी का खत्म होना समृद्धि में कमी का संकेत देता है, इसलिए हल्दी खत्म होने से पहले ही नया स्टॉक जरूर रखें।
4/7Image Source : Pexels
नमक के बिना भोजन अधूरा है और वास्तु शास्त्र में भी नमक को बहुत महत्वपूर्ण बताया गया है, जिसका संबंध राहु-केतु दोष को कम करने से माना जाता है। अगर नमक का डिब्बा पूरी तरह खाली हो जाए, तो घर में वास्तु दोष बढ़ सकता है। इससे परिवार में तनाव, अनबन और मानसिक अशांति की स्थिति बन सकती है। मान्यता है कि न तो नमक उधार लेना चाहिए और न ही अपने घर का नमक पूरी तरह खत्म होने देना चाहिए। नमक की कमी को आर्थिक तंगी का संकेत भी माना जाता है।
5/7Image Source : Pexels
चावल को अक्षत कहा जाता है, यानी जो कभी समाप्त न हो। इसका संबंध चंद्रमा और शुक्र से माना जाता है। शुक्र ग्रह सुख-सुविधा, प्रेम और ऐश्वर्य का प्रतीक है। अगर रसोई में चावल पूरी तरह खत्म हो जाएं, तो इसे शुक्र के अशुभ प्रभाव से जोड़ा जाता है। इससे घर की सुख-शांति प्रभावित हो सकती है और जमा धन में कमी आने लगती है। मां अन्नपूर्णा की कृपा बनाए रखने के लिए जरूरी है कि चावल का डिब्बा खाली होने से पहले ही भर दिया जाए।
6/7Image Source : Pexels
कई घरों में देखा जाता है कि लोग तब तक नया आटा नहीं भरते, जब तक पुराना आटा पूरी तरह खत्म न हो जाए। वास्तु के अनुसार यह आदत तुरंत बदल लेनी चाहिए। गेंहू का आटा खत्म होने से पहले ही उसमें नया आटा भर देना चाहिए। मान्यता है कि आटे का डिब्बा पूरी तरह खाली करने या उसे झाड़ने से धन हानि और मान-सम्मान में कमी आ सकती है। मां अन्नपूर्णा की कृपा बनाए रखने के लिए आटे का बर्तन हमेशा भरा हुआ रखें।
7/7Image Source : Freepik
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में सरसों का तेल कभी पूरी तरह खत्म नहीं होना चाहिए। अक्सर लोग तेल खत्म होने के बाद ही नया लाते हैं, लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है। सरसों का तेल शनि ग्रह से जुड़ा होता है। इसके खत्म होने से शनि का नकारात्मक प्रभाव बढ़ सकता है, जिससे कामों में रुकावट और मानसिक तनाव की स्थिति बनती है। इसलिए तेल खत्म होने से पहले ही नया ले आएं।