Vastu Tips: घर में इन जगहों पर कभी न रखें तिजोरी, वरना हमेशा बनी रहेगी पैसों की किल्लत
Vastu Tips: घर में इन जगहों पर कभी न रखें तिजोरी, वरना हमेशा बनी रहेगी पैसों की किल्लत
Written By: Vineeta Mandal
Published : Feb 09, 2026 10:34 pm IST, Updated : Feb 09, 2026 10:34 pm IST
Image Source : FILE IMAGE
अगर आपके हाथ में लंबे समय तक पैसा नहीं टिकता है तो आज वास्तु के इन नियमों का पालन करें। दरअसल, घर में गलत दिशा में पैसा या तिजोरी रखने से भी धन की कमी बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में इन जगहों पर पैसा या तिजोरी रखने से आर्थिक परेशानियां आती हैं। घर में दरिद्रता के साथ ही वास्तु दोष भी लगता है। तो आइए जानते हैं कि घर में किन जगहों पर पैसा गलती से भी नहीं रखना चाहिए।
Image Source : FREEPIK
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम के आसपास कभी भी तिजोरी को नहीं रखना चाहिए। इस जगह पर धन रखना बहुत ही अशुभ होता है। बाथरूम के आसपास तिजोरी रखने से खर्चो में बढ़ोतरी होती है और हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है। इतना ही नहीं आपकी जमापूंजी और धन संपत्ति बिकने की नौबत तक आ जाती है।
Image Source : FREEPIK
वास्तु के मुताबिक, घर की दक्षिण दिशा में भी कभी तिजोरी नहीं रखना चाहिए। दक्षिण दिशा को यम की दिशा माना गया है और इस दिशा में धन रखने से कर्ज बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। इसके साथ ही आय में भी कमी आने लगती है।
Image Source : FREEPIK
तिजोरी या अलमारी को कभी भी अंधेरे कोने में नहीं रखना चाहिए। ऐसी जगह पर धन रखने से घर में पैसा ज्यादा देर तक नहीं टिकता है। साथ ही पैसों के आगमन में भी दिक्कतें आती है। ध्यान रखें कि तिजोरी के आसपास गंदगी जमा न हो और न ही इस स्थान पर झाड़ू रखना चाहिए।
Image Source : FREEPIK
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, तिजोरी रखने के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर-पूर्व होती है। इस दिशा में तिजोरी रखने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं आती है।
Image Source : FREEPIK
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर और पूर्व दिशा में इंद्र देव का वर्चस्व माना जाता है। इन दोनों दिशाओं में तिजोरी का मुंह खुलने से पैसों की बढ़ोतरी होगी और परिवार में भी खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। तिजोरी का मुंह दक्षिण दिशा की तरफ कभी भी न हो। क्योंकि ये दिशा यम की दिशा है और इस दिशा में तिजोरी का मुंह खुलना मतलब परेशानियों को बुलावा देना है।