T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर्स
T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर्स
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भारत के रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 47 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 1220 रन बनाए हैं, जिसमें 92 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा है।
Published : Jan 03, 2026 11:44 pm IST, Updated : Jan 03, 2026 11:44 pm IST
1/5Image Source : ap
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भारत के रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 47 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 1220 रन बनाए हैं, जिसमें 92 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा है।
2/5Image Source : pti
बांग्लादेश के शाकिब अल हसन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 43 मैच खेले हैं और इसमें कुल 853 रन बनाए हैं। इसके अलावा 50 विकेट भी झटके हैं।
3/5Image Source : pti
ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 41 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से कुल 984 रन निकले हैं। इसमें 89 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा है। वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं।
4/5Image Source : ap
बांग्लादेश के Mahmudullah टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में चौथे नंबर पर मौजूद हैं। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 37 मैच खेले हैं और 458 रन बनाए हैं।
5/5Image Source : ap
जोस बटलर ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 35 मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 1013 रन निकले हैं। इसके अलावा उनका हाईएस्ट स्कोर 101 रन रहा है।