1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Gujarat News: कच्छ के जाखाऊ समुद्री क्षेत्र में घुसे 11 पाकिस्तानी मछुआरे गिरफ्तार, होगी कड़ी पूछताछ

Gujarat News: कच्छ के जाखाऊ समुद्री क्षेत्र में घुसे 11 पाकिस्तानी मछुआरे गिरफ्तार, होगी कड़ी पूछताछ

 Reported By: Nirnay Kapoor, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Dec 11, 2025 11:22 am IST,  Updated : Dec 12, 2025 01:24 pm IST

गुजरात के कच्छ के समुद्री इलाके में तटरक्षक बलों ने 11 पाकिस्तानी मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इन्हें समुद्री तट पर लाकर कड़ी पूछताछ की जाएगी।

कच्छ में पाकिस्तानी मछुआरे गिरफ्तार- India TV Hindi
कच्छ में पाकिस्तानी मछुआरे गिरफ्तार Image Source : REPORTER

कच्छ: जाखाऊ समुद्री क्षेत्र में 11 पाकिस्तानी मछुआरे पकड़े गए, मछुआरों को किनारे लाने के प्रयास जारी हैं। मछुआरों के पास से अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, तटरक्षक बल का अभियान जारी है मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की इस कोशिश को नाकाम कर दिया है और गिरफ्तार किए गए सभी मछुआरों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गुजरात की जखौ मरीन पुलिस को सौंप दिया गया है।

घटना बुधवार की है जब भारतीय तटरक्षक बल के जहाज नियमित गश्त पर थे और इसी दौरान उन्हें भारत के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के भीतर एक संदिग्ध नाव दिखाई दी। तटरक्षक गार्ड ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए नाव को घेर लिया। जब जांच की गई तो पता चला कि यह एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव थी जो अवैध रूप से भारतीय सीमा में दाखिल हुई थी।


मकसद क्या था, पता लगाने की कोशिश जारी

पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिकों से अब सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि उनका मकसद सिर्फ मछली पकड़ना था या इसके पीछे कोई और साजिश थी। जब्त की गई नाव की तलाशी भी ली गई है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसमें कोई आपत्तिजनक सामग्री तो नहीं है। गौरतलब है कि गुजरात का समुद्री तट पाकिस्तान से सटा होने के कारण रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माना जाता है और यहां कोस्ट गार्ड हमेशा हाई अलर्ट पर रहते हैं।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने दी जानकारी

गुजरात रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (PRO) विंग कमांडर अभिषेक कुमार तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस ऑपरेशन की जानकारी दी और कहा, “भारतीय तटरक्षक बल ने बुधवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नाव को जब्त किया और चालक दल के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। विंग कमांडर ने कहा कि यह कार्रवाई तटरक्षक बल के निरंतर समुद्री अभियानों और भारत की सीमाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा, भारत के समुद्री क्षेत्र में निरंतर सतर्कता हमारी राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा रणनीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।