1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सीवर लाइन की सफाई करते हुए हादसा, 2 लोगों की मौत, जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका

सीवर लाइन की सफाई करते हुए हादसा, 2 लोगों की मौत, जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका

 Published : Mar 21, 2023 10:46 pm IST,  Updated : Mar 21, 2023 10:59 pm IST

हादसे के बाद दमकल कर्मियों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीवर लाइन की सफाई करते हुए हादसा, 2 लोगों की मौत- India TV Hindi
सीवर लाइन की सफाई करते हुए हादसा, 2 लोगों की मौत Image Source : FILE

राजकोट: गुजरात के राजकोट में मंगलवार को एक भूमिगत जल निकासी लाइन की सफाई के दौरान दम घुटने से एक सफाई कर्मचारी और नागरिक निकाय के एक ठेकेदार की मौत हो गई। मालवीय पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मेहुल मेहदा नामक एक सफाई कर्मचारी सम्राट औद्योगिक क्षेत्र में भूमिगत सीवर में सफाई करने के लिए घुसा और जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गया।

दमकल कर्मियों की मदद से निकाला गया बाहर 

उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद ठेकेदार अफजल कुकुर  मेहदा को बचाने के लिए तुरंत सीवर में घुसा और वह भी बेहोश हो गया। अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजकोट नगर निगम शहर के इंजीनियर एच. एम. कोटक ने बताया कि सफाई कर्मचारी सीवर की नियमित सफाई का काम कर रहा था, तभी उसकी और ठेकेदार की दम घुटने से मौत हो गई। नगर निकाय घटना की जांच करेगा। 

सीवर में मशीन लगाते समय हुआ हादसा 

कोटक ने बताया, “सफाई के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था और मशीन को लगाते समय पीड़ित ने जाहिर तौर पर जहरीली गैस की सांस ली। हम घटना की सटीक जानकारी का पता कर रहे हैं।” गौरतलब है कि राज्य सरकार ने पिछले हफ्ते विधानसभा को सूचित किया था कि पिछले दो वर्षों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में नालों की सफाई के दौरान दम घुटने से 11 सफाई कर्मचारियों की मौत हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।