IND W vs SL W: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका महिला टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच विशाखपत्तनम में खेला गया। इस मैच में भारतीय महिला टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाने में कामयाब रही है। श्रीलंका के लिए विश्मी गुणारत्ने ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 122 रन के टारगेट को 14.4 ओवर में 8 विकेट रहते हासिल कर लिया। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। वह 44 गेंदों में 69 रन बनाकर आउट हुई।