1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. नेटफ्लिक्स पर इमोशन की सुनामी लेकर आई ये धांसू फिल्म, मां-बेटे की कहानी देख नहीं रुकेंगे आंसू, सस्पेंस से है भरपूर

नेटफ्लिक्स पर इमोशन की सुनामी लेकर आई ये धांसू फिल्म, मां-बेटे की कहानी देख नहीं रुकेंगे आंसू, सस्पेंस से है भरपूर

 Published : Dec 21, 2025 07:58 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 07:58 pm IST

नेटफ्लिक्स की द ग्रेट फ्लड अपनी कहानी की वजह से चर्चा में बनी हुई है, जिसमें एक मां अपने बच्चे को दुनिया और प्राकृतिक आपदा से बचाते नजर आती है। इसमें Ai का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया है।

The Great Flood- India TV Hindi
नेटफ्लिक्स की नई फिल्म Image Source : INSTAGRAM/@NETFLIXMY

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर तरह के कंटेंट की भरमार है, जिसमें रोमांस से लेकर एक्शन और हॉरर-कॉमेडी तक मौजूद है। ऐसे में यूजर्स घर बैठे अपनी पसंद के अनुसार कई भाषाओं और जॉनर की फिल्में और सीरीज देख सकते हैं। वहीं कुछ ओटीटी दर्शक इमोशनल कहानी देखना पसंद करते हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसी धांसू फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 3 दिन पहले नेटफ्लिक्स पर आई और अपनी कहानी से तहलका मचा दिया। इस फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बहुत ही अच्छे से इस्तेमाल किया गया है। हम बात कर रहे हैं कोरियन फिल्म 'द ग्रेट फ्लड' की, जो 19 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई है।

मां-बेटे की कहानी ने ओटीटी पर किया कब्जा

कोरियन इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर किम ब्युंग-वू की इस साइंस फिक्शन फिल्म की कहानी लोगों के दिलों-दिमाग में छा गई है, जिसका हर सीन हैरान करने वाले ट्विस्ट से भरपूर है। शुरू से अंत तक आपको इमोशन का ऐसा डोज मिलेगा, जो शायद आपको रोने पर मजबूर कर दे। फिल्म 'द ग्रेट फ्लड' की कहानी मां-बेटे पर आधारित है। इसकी कहानी में मां की ममता का नया रूप देखने को मिलता है। फिल्म में देखने को मिलेगा कि कैसे किम दा-मी सुनामी के बीच बिल्डिंग में फंसी जाती हैं और उसके साथ 6 साल का बेटा जा-इन भी अटक जाता है, लेकिन क्लाइमेक्स इतना इमोशनल है कि आपके लिए अपने आंसू रोक पाना मुश्किल हो जाएगा। इस फिल्म में किम दा-मी और उस बच्चे का सच सामने आता है, जो  Ai प्रोजेक्ट से जुड़ा होता है।

क्लाइमैक्स में ऐसा ट्विस्ट, हिला देगा दिमाग

'द ग्रेट फ्लड' को IMDb पर 10 में से 5.4 रेटिंग मिली है, लेकिन इसकी कहानी बहुत ही शानदार है। 1 घंटे 49 मिनट की इस फिल्म का ओरिजनल टाइटल Daehongsu है, जिसका मतलब हिंदी में प्रलयंकारी बाढ़ होता है। पूरी दुनिया में एक विनाशकारी बड़ी बाढ़ आ जाती है। शायद धरती पर आखिरी दिन, एक बाढ़ से भरे अपार्टमेंट से एक बच्चे को बचाने के लिए जानलेवा लड़ाई शुरू होती है। इसी के इर्द-गिर्द बनी इस फिल्म को लोगों से सोशल मीडिया पर अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।

ये भी पढे़ं-

'धुरंधर' के आइटम सॉन्ग में तमन्ना भाटिया को क्यों नहीं चाहते थे आदित्य धर? कोरियोग्राफर ने बताई वजह

चॉल में जन्मा स्टार किड, मां-बाप दोनों थे स्टार, फिर भी देखी गरीबी, कॉमिक टाइमिंग से बनाया दीवाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन