1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: ब्रिटेन से लौटे 12 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

गुजरात: ब्रिटेन से लौटे 12 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 27, 2020 11:08 pm IST,  Updated : Dec 27, 2020 11:08 pm IST

ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों से 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच गुजरात आए 1720 यात्रियों में से कुल 12 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। यह जानकारी रविवार को राज्य सरकार ने दी।

गुजरात: ब्रिटेन से लौटे 12 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए- India TV Hindi
गुजरात: ब्रिटेन से लौटे 12 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए Image Source : PTI

अहमदाबाद: ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों से 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच गुजरात आए 1720 यात्रियों में से कुल 12 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। यह जानकारी रविवार को राज्य सरकार ने दी। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इन रोगियों के नमूने पुणे में राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान और गांधीनगर के गुजरात जीवविज्ञान शोध केंद्र में भेजा गया है ताकि पता लगाया जा सके कि उनमें ब्रिटेन में मिला कोविड-19 का नया स्वरूप मौजूद है अथवा नहीं। 

इसने बताया कि अगले आठ से दस दिनों में इसके परिणाम आ सकते हैं। ब्रिटेन से 21 से 23 दिसंबर के बीच गुजरात आए यात्रियों की विभिन्न हवाई अड्डों पर आरटी-पीसीआर जांच की गयी। विज्ञप्ति में बताया गया कि संक्रमित पाए गए लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया कि इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की बेटी, दामाद और नाती लंदन से यहां पहुंचे जिनकी आरटी-पीसीआर जांच की गई जिसमें वे नेगेटिव पाए गए हैं। भारत ने ब्रिटेन में कोविड-19 के नये प्रकार के उभरने के बाद 23 दिसंबर से वहां से विमानों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।