1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात सरकार ने विधानसभा में कहा, राज्य में करीब 3.64 लाख शिक्षित युवा बेरोजगार

गुजरात सरकार ने विधानसभा में कहा, राज्य में करीब 3.64 लाख शिक्षित युवा बेरोजगार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2022 06:32 pm IST,  Updated : Mar 09, 2022 06:32 pm IST

गुजरात के श्रम, कौशल विकास और रोजगार मंत्री ब्रिजेश मेरजा ने प्रश्नकाल के दौरान लिखित जवाब में कहा कि करीब 3.46 लाख युवा ‘शिक्षित’ श्रेणी में बेरोजगार हैं जबकि 17,816 युवा ‘अर्ध शिक्षित’श्रेणी में बेरोजगार हैं।

Unemployment- India TV Hindi
Nearly 3.64 lakh educated but unemployed youths in Gujarat Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

गांधीनगर: गुजरात सरकार ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में करीब 3.64 लाख शिक्षित और ‘अर्ध शिक्षित’ युवा गुजरात के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत हैं। गुजरात के श्रम, कौशल विकास और रोजगार मंत्री ब्रिजेश मेरजा ने प्रश्नकाल के दौरान लिखित जवाब में कहा कि करीब 3.46 लाख युवा ‘शिक्षित’ श्रेणी में बेरोजगार हैं जबकि 17,816 युवा ‘अर्ध शिक्षित’श्रेणी में बेरोजगार हैं। उन्होंने यह जानकारी कांग्रेस विधायक द्वारा राज्य में बेरोजगारी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में दी।

विधायक ने दिसंबर 2021 को समाप्त हुए दो साल में दी गई सरकारी नौकरियों की भी जानकारी मांगी थी। इसके जवाब में मंत्री ने बताया कि पिछले दो साल में (वर्ष 2020 और 2021) में 1,278 लोगों को सरकारी नौकरी दी गई जबकि 4.53 लाख लोगों को रोजगार कार्यालय के जरिये निजी क्षेत्र में काम मिला।

मंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरी में उन लोगों के आंकड़े शामिल नहीं हैं जिन्होंने बिना रोजगार कार्यालय की मदद नौकरी प्राप्त की।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।