1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में इन दो दवाओं का हो रहा दुरुपयोग, डीजीपी ने लिखा एनसीबी को पत्र

हरियाणा में इन दो दवाओं का हो रहा दुरुपयोग, डीजीपी ने लिखा एनसीबी को पत्र

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Feb 02, 2024 07:49 pm IST,  Updated : Feb 02, 2024 07:50 pm IST

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि प्रेगबालिन और टेपेंटाडोल दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग के बारे में चौंकाने वाली खबरों के बाद यह पत्र लिखा गया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE- ANI

चंडीगढ़ः हरियाणा पुलिस ने उन दो दवाओं के दुरुपयोग को लेकर स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) को पत्र लिखा है, जो मूल रूप से चिकित्सा उद्देश्यों के लिए निर्धारित हैं। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यहां कहा गया कि हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एचएसएनसीबी) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) ओ.पी.सिंह ने इस संबंध में एनसीबी को पत्र लिखा है।

डीजीपी ने इसलिए लिखा पत्र

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि प्रेगबालिन और टेपेंटाडोल दवाओं के बढ़ते दुरुपयोग के बारे में चौंकाने वाली खबरों के बाद यह पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ये दवाएं मूल रूप से न्यूरोलॉजी, मनोचिकित्सा और प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में चिकित्सा उद्देश्यों के लिए निर्धारित की जाती हैं। बयान में कहा गया है कि इस चिंताजनक प्रवृत्ति ने हरियाणा पुलिस को स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनयम, 1985 के तहत इन पदार्थों के पुनःवर्गीकरण का प्रस्ताव देने के लिए प्रेरित किया है।

स्वास्थ्य पेशेवरों से पुलिस ने की ये अपील

बयान के अनुसार, हरियाणा पुलिस सरकार, स्वास्थ्य पेशेवरों, दवा उद्योगों और समुदाय के नेताओं से इस पहल का समर्थन करने का आह्वान कर रही है। इसके अनुसार यह सुनिश्चित करना एक सामूहिक जिम्मेदारी है कि चिकित्सा उद्देश्यों के लिए बनाई गई इन दवाओं का दुरुपयोग न किया जाये।

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।