1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम में वाइन शॉप पर हुई अंधाधुंध फायरिंग, शराब खरीदने पहुंचे 1 शख्स की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

गुरुग्राम में वाइन शॉप पर हुई अंधाधुंध फायरिंग, शराब खरीदने पहुंचे 1 शख्स की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jun 17, 2023 07:55 am IST,  Updated : Jun 17, 2023 07:55 am IST

शराब की दुकान पर पहुंचकर फायरिंग की, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स घायल हो गया। फायरिंग में शराब खरीदने पहुंचे दो लोगों को गोली लग गई।

वाइन शॉप पर फायरिंग- India TV Hindi
वाइन शॉप पर फायरिंग Image Source : ANI

हरियाणा के गुरुग्राम में एक शराब की दुकान पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई। दो लोगों ने शराब की दुकान पर पहुंचकर फायरिंग की, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स घायल हो गया। फायरिंग में शराब खरीदने पहुंचे दो लोगों को गोली लग गई।

वाइन शॉप पर फायरिंग
Image Source : ANIवाइन शॉप पर फायरिंग

मानेसर के एसएचओ अवित कुमार के मुताबिक, गुरुग्राम में पचगांव के पास एक शराब की दुकान पर गोली चलने की घटना हुई। घटना के दौरान दो लोगों ने जनता और ग्राहकों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस जांच कर रही है। घटना को अंजाम देने वाले शूटरों की पहचान की जा रही है।

वाइन शॉप पर फायरिंग
Image Source : ANIवाइन शॉप पर फायरिंग

बताया जा रहा है कि कार सवार युवकों ने फायरिंग की है, जिसमें दो ग्राहकों को गोली लगी। गोलियां किस वजह से चलाई गईं, इसके बारे में पता किया जा रहा है। एक युवक की पहचान पचगांव में ही किराये पर रहने वाले संदीप के रूप में की गई। एक अन्य घायल की पहचान नहीं हो पाई है। संदीप एक ई-कॉमर्स सेक्टर की कंपनी में काम करते हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।