1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बालों की ग्रोथ के लिए अपनाएं होममेड हेयर ऑयल, इस्तेमाल से दिखने लगेगा फर्क

बालों की ग्रोथ के लिए अपनाएं होममेड हेयर ऑयल, इस्तेमाल से दिखने लगेगा फर्क

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 05, 2022 05:57 pm IST,  Updated : Mar 05, 2022 05:57 pm IST

हमारे घर के किचन में मौजूद कई ऐसी आम चीजें हैं जिससे हेल्थ बेनिफिट्स कई महंगे प्रॉडक्ट्स से भी बेहतर हैं। 

होममेड हेयर ऑयल- India TV Hindi
होममेड हेयर ऑयल Image Source : PEXELS

Highlights

  • कलौंजी बालों की ग्रोथ के लिए कारगर होता है
  • अरंडी का तेल बालों के ग्रोथ के लिए इस्तेमाल किया जाता है

सिर पर बाल हमारी पर्सनालिटी में चार चांद लगाते है। बालों की ग्रोथ को लेकर हर किसी को चिंता सताती रहती है। मार्केट में ऐसे कई प्रॉडक्ट्स मौजूद हैं, जो हेयर गेन का दावा करते हैं मगर इनका इस्तेमाल लंबे वक्त के लिए बालों के हेल्थ के लिए बेहतर नहीं है। ऐसे में बालों कौन सी चीज अपनाई जाए जिससे हम उनकी ग्रोथ को रिटेन कर सकते हैं। 

हमारे घर के किचन में मौजूद कई ऐसी आम चीजें हैं जिससे हेल्थ बेनिफिट्स कई महंगे प्रॉडक्ट्स से भी बेहतर हैं। यदि हम इसका इस्तेमाल करें तो हम बालों की ग्रोथ को आसानी पा सकते हैं। आइए जानें कम लागत में तैयार हेयर ऑयल जो हमारे बालों के ग्रोथ के लिए कारगर हैं।

हल्दी के तेल की मसाज से दूर होगा जोड़ों का दर्द, ब्लड सर्कुलेशन होगा बढ़िया

सामग्री

  1. एक चम्मच कलौंजी
  2. एक चम्मच मेथी
  3. एक चम्मच अरंडी का तेल (Castor Oil)
  4. 6-7 चम्मच नारियल का तेल

ऐसे बनाएं हेयर ऑयल

सबसे पहले कलौंजी और मेथी को ग्राइंडर में डालकर पीस लें। इसके बाद एक छोटी बोतल में मेथी, कलौंजी का पाउडर, अरंडी और नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें और ढक्कन लगाकर अच्छी तरह से बंद कर दें। इसके बाद इसे करीब 1 सप्ताह के लिए धूप में रख दें। तय समय के बाद इस तेल को इस्तेमाल कर सकते हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए करें इस होममेड फेस पैक का इस्तेमाल, स्किन संबंधी समस्याओं से मिलेगी निजात

बालों की स्कैल्प में हल्के हाथों से लगाकर करीब आधा से एक घंटा के लिए छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। बेस्ट रिजल्ट के लिए सप्ताह में 1-2 बार इसका इस्तेमाल करें। 

Disclaimer: : इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है और परिणाम अलग-अलग लोगों के लिए भिन्न हो सकते हैं। इस फेस पैक को इस्तेमाल करने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।