1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या है जीएम डाइट? जिससे एक हफ्ते में 7 किलो वजन घटाया जा सकता है

क्या है जीएम डाइट? जिससे एक हफ्ते में 7 किलो वजन घटाया जा सकता है

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 14, 2021 11:46 pm IST,  Updated : Feb 14, 2021 11:49 pm IST

वजन कम करने को लेकर जीएम डाइट खूब सुर्खियां बटोर रही है। जानें क्या है जीएम डाइट प्लान और कैसे ये वजन घटाने में आपकी मदद करेगी।

GM Diet Plan- India TV Hindi
GM Diet Plan Image Source : INDIA TV

हर कोई फिटनेस को लेकर पहले से ज्यादा ध्यान देने लगा है। अगर थोड़ा सा भी पेट बाहर निकल आए तो लोगों की टेंशन सातवें आसमान पर पहुंच जाती है। यहां तक कि वो इस पेट को अंदर करने के लिए ना जानें क्या क्या ट्राई करना शुरू कर देते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर वजन कम करने को लेकर जीएम डाइट खूब सुर्खियां बटोर रही है। यहां तक कि ये भी दावा किया जा रहा है कि इस डाइट को अगर एक हफ्ते तक कोई भी फॉलो कर लें तो उसका 7 किलो तक वजन कम हो जाएगा। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्या है ये जीएम डाइट। किस तरह से ये वजन को कंट्रोल करने में कारगर है और अगर इसे फॉलो भी करते हैं तो एक हफ्ते का इसका डाइट प्लान क्या है। अगर आपके मन में जीएम डाइट को लेकर ये सारे सवाल तैर रहे हैं तो ये खबर इसमें आपकी मदद करेगी। जानें इस लेख में अपने सभी सवालों के जवाब...

बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में असरदार है प्याज का जूस, बस ऐसे पिएं रोजाना

GM Diet Plan
Image Source : INDIA TVGM Diet Plan

जानें जीएम डाइट कैसे घटाती है वजन

जीएम डाइट प्लान में दावा किया गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति इस डाइट प्लान को हफ्ते भर तक फॉलो कर ले तो उसका 7 किलो तक वजन कम हो सकता है। ये डाइट प्लान शरीर को डिटॉक्स कर सभी विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है। इससे मेटाबॉलिक रेट तेज होता है और पाचन तंत्र भी ठीक रहता है। जीएम डाइट प्लान में जो भी फूड डाइट प्लान में होते हैं वो कम कैलोरी वाले होते हैं। इन फूड्स में ज्यादातर पानी की मात्रा होती है जिसकी वजह से तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। 

एक सप्ताह में हर दिन के लिए अलग अलग डाइट प्लान
जीएम डाइट प्लान को एक हफ्ते तक फॉलो करने के बाद हर दिन इसका डाइट प्लान अलग अलग होता है। जानें सप्ताह के सात दिन का जीएम डाइट प्लान...

GM Diet Plan
Image Source : INDIA TVGM Diet Plan

जीएम डाइट - पहला दिन
पहले दिन केवल फल खाएं
फलों में केले का सेवन ना करें

GM Diet Plan
Image Source : INDIA TVGM Diet Plan

जीएम डाइट - दूसरा दिन
केवल सब्जियां खाएं
सब्जियों को कच्चा और पकाकर दोनों तरह से खा सकते हैं

तेजी से बढ़ते वजन को कंट्रोल करेगा अजवाइन तुलसी का पानी, जानें पीने का सही वक्त

GM Diet Plan
Image Source : INDIA TVGM Diet Plan

जीएम डाइट - तीसरा दिन
फल और सब्जियां दोनों खा सकते हैं
फलों में केला और सब्जियों में ना खाएं आलू

GM Diet Plan
Image Source : INDIA TVGM Diet Plan

जीएम डाइट - चौथा दिन
दूध और केला खाएं
एक दिन में 6 से 8 केले खा सकते हैं
पूरे दिन में पी सकते हैं तीन गिलास दूध 

GM Diet Plan
Image Source : INDIA TVGM Diet Plan

जीएम डाइट - पांचवां दिन
नॉनवेज खाते हैं तो चिकन या मछली खाएं
वेजिटेरियन हैं तो पनीर और ब्राउन राइस खाएं

GM Diet Plan
Image Source : INDIA TVGM Diet Plan

जीएम डाइट- छठा दिन
रेड मीट और चावल के साथ कोई भी सब्जी

GM Diet Plan
Image Source : INDIA TVGM Diet Plan

जीएम डाइट- सातवां दिन
ताजे फलों का रस
ब्राउन राइस
सब्जियां

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।