1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा में कोरोना से 7 और लोगों की मौत, संक्रमण के मामलों ने 20 हजार का आंकड़ा किया पार

हरियाणा में कोरोना से 7 और लोगों की मौत, संक्रमण के मामलों ने 20 हजार का आंकड़ा किया पार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2020 10:37 pm IST,  Updated : Jul 11, 2020 10:37 pm IST

हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 से सात और लोगों की मौत होने के साथ राज्य में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 297 पर पहुंच गई।

हरियाणा में कोरोना से 7...- India TV Hindi
हरियाणा में कोरोना से 7 और लोगों की मौत, संक्रमण के मामलों ने 20 हजार का आंकड़ा किया पार Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

चंडीगढ़: हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 से सात और लोगों की मौत होने के साथ राज्य में इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 297 पर पहुंच गई। वहीं, संक्रमण के 648 नए मामले सामने आने पर कुल संख्या बढ़ कर 20,582 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को जिन सात मरीजों की मौत हुई, उनमें तीन फरीदाबाद से, एक गुड़गांव से, दो सोनीपत से और एक नूहं जिले से है।

कोविड-19 से गुड़गांव में अब तक कुल 104 लोगों की, जबकि फरीदाबाद में 101 लोगों की मौत हुई है। इन दोनों जिलों में अब तक कुल 12,000 मामले सामने आ चुके हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि जिन जिलों में संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, उनमें गुड़गांव (170), सोनीपत (110), फरीदाबाद (90), रेवाड़ी (56), अंबाला (42), हिसार (31), झज्जर (28) और पानीपत (21) शामिल हैं।

इसमें कहा गया है कि राज्य में अभी कुल इलाजरत मरीज 4,891 हैं जबकि 15,394 मरीज इस रोग से उबर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत