1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हुर्रियत वाले तो पाकिस्तान से पूछे बिना टॉयलट तक नहीं जाते, गवर्नर एसपी मलिक का बयान

हुर्रियत वाले तो पाकिस्तान से पूछे बिना टॉयलट तक नहीं जाते, गवर्नर एसपी मलिक का बयान

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 25, 2018 05:02 pm IST,  Updated : Oct 25, 2018 05:02 pm IST

सत्यपाल मलिक ने वहां की अलगाववादी पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पाकिस्तान से पूछे बिना टॉयलट भी नहीं जाते

As far as Hurriyat is concerned, they don't even go to the toilet without asking Pak says J&K Guv- India TV Hindi
As far as Hurriyat is concerned, they don't even go to the toilet without asking Pak says J&K Guv SP Malik

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के नए गवर्नर सत्यपाल मलिक ने वहां की अलगाववादी पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पाकिस्तान से पूछे बिना टॉयलट भी नहीं जाते, तो ऐसे में जबतक वह पाकिस्तान को नहीं छोड़ेंगे तबतक उनसे किसी तरह की बातचीत नहीं होगी। सत्यपाल मलिक ने कश्मीर में अलग-अलग दलों से हुई मुलाकात के बाद यह बयान दिया।

सत्यपाल मलिक राज्य में जल्द विधानसभा चुनाव के पक्ष में हैं, उन्होंने पहले ही कह दिया है कि जून में भाजपा और पीडीपी गठबंधन की सरकार गिरने के बाद मौजूदा हालात में नई लोकप्रिय सरकार बनने के आसार कम हैं। उन्होंने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की।

गुरुवार को ही भाजपा महासचिव राम माधव ने भी राज्यपाल के साथ राजभवन में मुलाकात की है और हालात सामान्य बनाए रखने को लेकर उठाने जाने वाले कदमों को लेकर चर्चा की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत