1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रिश्वत मांगने के आरोप में एनपीसीसी के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार

रिश्वत मांगने के आरोप में एनपीसीसी के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Jul 15, 2019 04:37 pm IST,  Updated : Jul 15, 2019 04:37 pm IST

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सीमा चौकियों के निर्माण का बिल मंजूर करने के बदले कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में राष्ट्रीय परियोजना निर्माण निगम (एनपीसीसी) लिमिटेड के दो वरिष्ठ अधिकरियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। 

cbi- India TV Hindi
रिश्वत मांगने के आरोप में एनपीसीसी के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार Image Source : PTI

नई दिल्ली। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की सीमा चौकियों के निर्माण का बिल मंजूर करने के बदले कथित तौर पर रिश्वत लेने के मामले में राष्ट्रीय परियोजना निर्माण निगम (एनपीसीसी) लिमिटेड के दो वरिष्ठ अधिकरियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने एनपीसीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश मोहन कोतवाल और प्रबंधक लतिफुल पाशा तथा पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि एनपीसीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश मोहन कोतवाल और प्रबंधक लतीफुल पाशा ने श्री गौतम कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड द्वारा बनायी गयी बीएसएफ की सीमा चौकियों के निर्माण का बिल मंजूर करने के लिए कंपनी के मालिक अनीश बैद्य से 33 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने दिल्ली, सिलचर, जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी और ग्वालियर में 18 जगहों पर छापे मारे है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत