नई दिल्ली: नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) ने अपने 52वें स्थापना दिवस के मौके पर देश के सबसे मशहूर न्यूज़ चैनल इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया। इस दौरान रजत शर्मा आईआईएमसी के छात्रों से रूबरू हुए। उन्होंने यहां पर छात्रों को पत्रकारिता के खास टिप्स देते हुए उनके सवालों के जवाब भी दिए। साथ ही उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन की विधा के बारे में भी छात्रों को जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘रेयरेस्ट ऑफ द रेयरिस्ट स्थिति में (जब खबर मिलने के सारे दरवाजे बंद हो गए हों) ही इसका इस्तेमाल होना चाहिए। जब कोई कोई कैमरा लेकर ऐसे ही किसी की रिकार्डिंग कर ले यह ठीक नहीं होता है।’
न्यूज रूम में काम करने वाले लोग भी हम जैसे ही होते हैं:
रजत शर्मा ने कहा, “न्यूज रूम में काम करने वाले लोग भी हम आप और समाज में से निकलने वाले लोग होते हैं, महंगाई, दुख और बलात्कार की घटनाएं उन्हें भी परेशान करती हैं। जब हम कल ही मांझे के कटने से हुई एक बच्ची की मौत पर एडिटोरियल मीटिंग कर रहे थे तो उस दौरान हम सभी भावुक थे।’
संपादक की पसंद