1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमेरिका में मैसूरु के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

अमेरिका में मैसूरु के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 30, 2019 04:07 pm IST,  Updated : Nov 30, 2019 04:07 pm IST

25 वर्षीय व्यक्ति के चचेरे भाई श्रीवत्स ने पीटीआई को बताया कि अभिषेक सुदेश भट्ट कैलिफोर्निया में एक मोटल में अस्थायी तौर पर काम कर रहा था, जहां उसे गुरुवार को गोली मार दी गई।

Shot- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

बेंगलुरु। अमेरिका में कंप्यूटर विज्ञान में परास्नातक (मास्टर डिग्री) की पढ़ाई कर रहे मैसूरु के एक व्यक्ति की एक अज्ञात हमलावर ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के सदस्यों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 25 वर्षीय व्यक्ति के चचेरे भाई श्रीवत्स ने पीटीआई को बताया कि अभिषेक सुदेश भट्ट कैलिफोर्निया में एक मोटल में अस्थायी तौर पर काम कर रहा था, जहां उसे गुरुवार को गोली मार दी गई।

वह सैन बर्नार्डिनो में कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा था। यह घटना गुरुवार की सुबह 11.30 से दोपहर 12.30 बजे के बीच की है। चूंकि पोस्टमार्टम समेत कानूनी प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है, इसलिए परिवार ने कैलिफोर्निया में ही अंतिम संस्कार करने का फैसला किया है। परिवार ने कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कैलिफोर्निया के अधिकारियों के अलावा भारतीय दूतावास के साथ-साथ यहां के स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत