आगरा: ताजमहल का दीदार अब महंगा हो गया है। आज से ताजमहल में टिकट दर की नई व्यवस्था लागू हो गई है। नई व्यवस्था के तहत अब 50 रुपये की जगह ताजमहल का दीदार करने के लिए देसी पर्यटकों को 250 रुपये चुकाने पड़ेंगे जबकि विदेशी नागरिकों को अब 1300 रुपये देने होंगे।
Related Stories
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा ताजमहल पर भीड़ प्रबंधन के लिए ये नई टिकट व्यवस्था लागू की गई है। हालांकि, अभी तक देसी पर्यटक 50 रुपये और विदेशी पर्यटक 1100 रुपये में ताजमहल का दीदार करते थे, लेकिन अब देसी पर्यटकों को पांच गुना ज्यादा टिकट के दाम चुकाना होगा।
देसी नागरिकों के लिए ताजमहल का टिकट 250 रुपये का हो गया है जबकि विदेशी पर्यटकों के लिए ताजमहल का टिकट 1300 रुपये का गया है। बढ़ा हुआ 200 रुपये का ये शुल्क शाहजहां और मुमताज की कब्रों वाले मुख्य गुम्बद तक जाने के लिए लगाया गया है।