1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अगस्‍ता वेस्‍टलैंड हेलीकॉप्टर मामला: अदालत ने क्रिश्चियन मिशेल को न्‍यायिक हिरासत में भेजा

अगस्‍ता वेस्‍टलैंड हेलीकॉप्टर मामला: अदालत ने क्रिश्चियन मिशेल को न्‍यायिक हिरासत में भेजा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 05, 2019 03:07 pm IST,  Updated : Jan 05, 2019 03:07 pm IST

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर अगस्ता वेस्टलेंड मामले में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को दिल्ली की अदालत ने 26 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Cristian Michel- India TV Hindi
Cristian Michel

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर अगस्‍ता वेस्‍टलेंड मामले में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को दिल्‍ली की अदालत ने 26 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मिशेल अभी तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में था, जहां उससे हेलिकॉप्‍टर खरीदी घोटाले से जुड़ी पूछताछ की जा रही थी। 

इससे पहले आज ईडी ने मिशेल को दिल्‍ली की पटियाला हाउस अदालत में पेश किया था। मिशेल की हिरासत की अवधि आज समाप्‍त हो रही थी। ईडी ने क्रिश्चयन मिशेल को न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया। जिस पर सहमति जताते हुए अदालत ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले में गिरफ्तार मिशेल को 26 जनवरी तक की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत