1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु में दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे को बस ने मारी टक्कर, मौके पर ही चली गई जान; ड्राइवर फरार

बेंगलुरु में दर्दनाक सड़क हादसा, मां-बेटे को बस ने मारी टक्कर, मौके पर ही चली गई जान; ड्राइवर फरार

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Akash Mishra
 Published : Jan 19, 2026 02:14 pm IST,  Updated : Jan 19, 2026 02:14 pm IST

बेंगलुरु में श्रीनिवासलु मेन रोड पर विवेक नगर बस स्टॉप के पास एक कॉलेज बस की चपेट में आने से आठ वर्षीय पार्थ और उसकी 37 वर्षीय मां की मौत हो गई।

बेंगलुरु में एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई।- India TV Hindi
बेंगलुरु में एक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। Image Source : REPORTER INPUT

बेंगलुरु के विवेक नगर इलाके से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रोड एक्सीडेंट में मां और उसके छोटे बेटे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह 6.45 से 6.50 बजे के बीच हुई जब संगीता अपने बेटे को पैदल स्कूल ले जा रही थी। तभी एक बस ने सड़क पर मां-बेटे को भीषण टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों को बेहद गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस को संदेह है कि वह मौके पर जमा हुए गुस्साए निवासियों के हमले के डर से घबरा गया होगा। उसका पता लगाने और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। कॉलेज की बस टीचर्स को लेकर जा रही थी। पुलिस ने कहा कि चालक यू-टर्न ले रहा था और उसने मां और बेटे को सड़क पार करते हुए नहीं देखा, जिसके कारण ये दुर्घटना हुई।

नूंह में आपस में टकराए कई वाहन, आग लगने से दो लोगों की मौत 

वहीं, हरियाणा के नूंह जिले से कई वाहनों के आपस में टकराने के कारण आग लगने से दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह घने कोहरे की वजह से कई वाहन आपस में टकरा गए। इस वजह से उनमें आग लग गई और एक ट्रक ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह लगभग 7:30 बजे हुई। हादसे के बाद लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ये भी पढ़ें- 

नोएडा में इंजीनियर की मौत मामले से जुड़ा बड़ा अपडेट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई जान जाने की असली वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत