1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 20 से 25 दिसंबर तक मोदी सरकार मनाएगी सुशासन सप्ताह, गुड गवर्नेंस इंडेक्स किया जाएगा लॉन्च

20 से 25 दिसंबर तक मोदी सरकार मनाएगी सुशासन सप्ताह, गुड गवर्नेंस इंडेक्स किया जाएगा लॉन्च

 Reported By: Devendra Parashar
 Published : Dec 18, 2021 06:23 pm IST,  Updated : Dec 18, 2021 06:26 pm IST

मोदी सरकार 20 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाएगी। प्रशासन गांव की ओर के मंत्र के साथ सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा। साथ ही सुशासन दिवस पर गुड गवर्नेंस इंडेक्स लॉन्च किया जाएगा।

20 से 25 दिसंबर तक मोदी सरकार मनाएगी सुशासन सप्ताह, गुड गवर्नेंस इंडेक्स किया जाएगा लॉन्च - India TV Hindi
20 से 25 दिसंबर तक मोदी सरकार मनाएगी सुशासन सप्ताह, गुड गवर्नेंस इंडेक्स किया जाएगा लॉन्च  Image Source : TWITTER/@PBNS_INDIA

Highlights

  • प्रशासन गांव की ओर के मंत्र के साथ मोदी सरकार मनाएगी सुशासन सप्ताह
  • 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का होगा संबोधन
  • पोर्टल पर केंद्र, राज्य और जिले सभी जगहों पर शिकायतों से संबंधित अपडेट रहेगा

नई दिल्ली। मोदी सरकार 20 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाएगी। प्रशासन गांव की ओर के मंत्र के साथ सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा। साथ ही सुशासन दिवस पर गुड गवर्नेंस इंडेक्स लॉन्च किया जाएगा। शिकायतों के निपटारे के लिए बने पोर्टल के मार्फत 10 लाख शिकायतों का निबटारा करने की तैयारी की गई है। वन Grievance Portal-One India पोर्टल से केंद्र ,राज्य और जिले सभी जगहों पर शिकायतों से संबंधित अपडेट रहेगा। Next Generation Reforms के मिशन के साथ तकनीक के.सहारे ये काम हो रहा है। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।