1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India Tests QRSAM Missile: भारत ने किया अब इस मिसाइल का परीक्षण, क्षमता जान पाक और चीन के उड़ जाएंगे होश

India Tests QRSAM Missile: भारत ने किया अब इस मिसाइल का परीक्षण, क्षमता जान पाक और चीन के उड़ जाएंगे होश

 Written By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Sep 09, 2022 06:46 pm IST,  Updated : Sep 09, 2022 09:08 pm IST

India Tests QRSAM Missile: एलएसी पर तनाव के बीच भारत ने एक और सफल मिसाइल परीक्षण करके पाकिस्तान और चीन के खेमे में तनाव बढ़ा दिया है।

Missile Test- India TV Hindi
Missile Test Image Source : INDIA TV

Highlights

  • सतह से हवा में मार करने वाली कम दूरी की मिसाइल का सफल परीक्षण
  • डीआरडीओ और भारतीय सेना ने किया तैयार
  • पाकिस्तान और चीन को भारत की बढ़ती ताकत से टेंशन

India Tests QRSAM Missile: एलएसी पर तनाव के बीच भारत ने एक और सफल मिसाइल परीक्षण करके पाकिस्तान और चीन के खेमे में तनाव बढ़ा दिया है। भारतीय वैज्ञानिकों ने गुरुवार को ओडिशा के चांदीपुर तट पर सतह से हवा में मार करने वाली स्वदेशी क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल (क्यूआरएसएएम) का छठां परीक्षण परीक्षण करके दुनिया को अपनी बढ़ती सामरिक ताकत का एहसास कराया है। यह परीक्षण डीआरडीओ और भारतीय सेना ने मिलकर किया है। 

डीआरडीओ के अनुसार इसमें मिसाइल में लगी सभी प्रौद्योगिकी और उप प्रणालियां अत्याधुनिक हैं। इससे सेना और अधिक ताकतवर हो गई है। इस तरह की मिसाइलें अत्याधुनिक भारत की जरूरत हैं। इसलिए लगातार भारत अपनी सामरिक शक्ति को अपग्रेड कर रहा है। ताकि किसी भी समय दुश्मन देशों से मुकाबला होने पर वह ताकतवर मुल्कों को भी धूल चटा सके। 

क्या है क्यूआरएसएएम तकनीकि
इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे स्वदेश में ही निर्मित किया गया है। यह मेक इन इंडिया का ही हिस्सा है। इससे एक साथ कई निशाने साधे जा सकते हैं। यह कम दूरी पर खतरनाक मार करने के लिए बनाई गई है। अधिक दूरी तक मार करने के लिए देश के पास पहले से ही कई मिसाइलें हैं। सतह से हवा में यह 25 से 30 किलोमीटर तक की दूरी के लक्ष्य को भेद सकती है। यह त्वरित प्रतिक्रिया देने वाली अत्याधुनिक मिसाइल है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि मिसाइल सर्दी, गर्मी, बरसात सभी तरह के मौसम में कार्य कर सकती है। 

लक्ष्य को पहचान कर भेदने की क्षमता
वैज्ञानिकों के अनुसार इस मिसाइल में अपने लक्ष्य को पहचानने की भी अद्भुद क्षमता है। इसकी मदद से पहले यह जाना जाता है कि लक्ष्य कहां और कितनी दूर, किस दिशा में है। इसके बाद आसानी से लक्ष्य को निशाना बनाया जा सकता है। यह सेना के लिए बहुत ही उपयोगी मिसाइल साबित होगी। कम दूरी में तेज मार करने वाली बेहतरीन मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता बहुत खतरनाक है। यह अपने लक्ष्य को पूरी तरह तबाह कर देती है। 

सभी पार्ट परीक्षण में पास
इसके सभी पार्ट परीक्षण में पास हो गए हैं। परीक्षण के दौरान इसके इलेक्ट्रो, आप्टिकल प्रणाली, रडार, टेलिमेट्रो प्रणाली समेत अन्य पार्ट की सटीक परीक्षण करके देखा गया। वैज्ञानिकों के अनुसार मिसाइल के सभी अंग सही तरीके से काम कर रहे हैं। परीक्षण के दौरान डीआरडीओ के सभी महत्वपूर्ण अधिकारी और आर्मी का दल भी मौजूद रहा। 

पाक-चीन का बढ़ रहा तनाव
भारत जिस तरह से एक के बाद एक अपनी सामरिक क्षमता बढ़ा रहा है, उससे पाकिस्तान समेत चीन के खेमे में भी खलबली है। पाकिस्तान और चीन दोनों ही भारत के कट्टकर दुश्मन हैं। वह भारत को अपग्रेड होते और विश्व की बड़ी ताकत बनते देखकर चिंतित हैं। उन्हें भारत के दुनिया में बढ़ते कद से भी जलन हो रही है। भारत लगातार एक के बाद एक मिसाइल, ग्रेनेड, इत्यादि का सफल परीक्षण कर रहा है। हाल ही में भारत के नौसेना बेड़े में शामिल हुआ आइएनएस विक्रांत दुश्मन देशों की नींद हराम करने के लिए काफी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत