1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. "अंदर जाने दो, नहीं तो बम विस्फोट से उड़ा दूंगी", महिला ने दी बेंगलुरु एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी

"अंदर जाने दो, नहीं तो बम विस्फोट से उड़ा दूंगी", महिला ने दी बेंगलुरु एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 06, 2023 05:12 pm IST,  Updated : Feb 06, 2023 05:12 pm IST

यह घटना हाल ही में सामने आई। अदालत ने महिला को 11 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की पहचान केरल के कोझिकोड की रहने वाली 31 वर्षीय मानसी सतीबैनु के रूप में हुई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

कर्नाटक पुलिस ने केरल की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरने में देरी को लेकर अधिकारियों को बम विस्फोट की धमकी दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना हाल ही में सामने आई। अदालत ने महिला को 11 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की पहचान केरल के कोझिकोड की रहने वाली 31 वर्षीय मानसी सतीबैनु के रूप में हुई है।

अधिकारियों से हो गई कहासुनी

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 3 फरवरी को हुई। आरोपी महिला को बेंगलुरु से कोलकाता की यात्रा करनी थी। उसने 6E445 इंडिगो फ्लाइट का टिकट बुक किया था और यात्रा के लिए एयरपोर्ट पहुंची। एयरपोर्ट के गेट नंबर-6 के पास चेकिंग के दौरान उसकी कुछ अधिकारियों से कहासुनी हो गई। उसने धमकी दी कि अगर उसे तुरंत अंदर नहीं जाने दिया गया, तो वह एयरपोर्ट को बम विस्फोट से उड़ा देगी।

प्रतीकात्मक फोटो
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGEप्रतीकात्मक फोटो

'एयरपोर्ट पर बम लगाया गया है' 

आरोपी महिला ने शोर मचाते हुए कहा कि एयरपोर्ट पर बम लगाया गया है और यात्रियों को अपनी जान बचाने के लिए वापस लौटना होगा। सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। सीआईएसएफ के एक अधिकारी संदीप सिंह ने आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 505, 323 और 353 के तहत शिकायत दर्ज कराई है।

ये भी पढे़ं-

CM नीतीश बोले- JDU को कुछ नहीं होगा, उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी छोड़ने पर कही ये बातें

अगड़े-पिछड़े की खूनी लड़ाई...छपरा में टेंशन हाई! मॉब लिंचिंग पर बवाल, जांच के लिए SIT गठित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत