1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेलंगाना की एक दवा कंपनी में लगी भीषण आग, तीन कर्मचारियों की झुलसकर मौत

तेलंगाना की एक दवा कंपनी में लगी भीषण आग, तीन कर्मचारियों की झुलसकर मौत

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 08, 2023 07:21 pm IST,  Updated : Jan 08, 2023 07:23 pm IST

पुलिस ने बताया कि मृतक आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के रहने वाले थे। शवों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस एक मामला दर्ज करके घटना के कारणों की जांच कर रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : AP

तेलंगाना की दवा कंपनी में भीषण आग लगने की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसा संगारेड्डी जिले में रविवार को हुआ। पुलिस ने बताया कि जिन्नाराम पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत गड्डापोथरम गांव में दवा कंपनी के गोदाम के एक कमरे में आग लग गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब रसायन और अन्य सामग्री ड्रम में डाली जा रही थी। उन्होंने बताया कि तभी अचानक आग लग गई, जिससे सहायक प्रबंधक और दो सहायकों की मौके पर ही मौत हो गई। 

कैसे लगी आग?

पुलिस ने बताया कि मृतक आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के रहने वाले थे। शवों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस एक मामला दर्ज करके घटना के कारणों की जांच कर रही है। 

बीते महीने भी हुआ था हादसा

बीते महीने भी तेलंगाना के मंचेरियल में एक घर में आग लगने से दो बच्चियों समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। आग लगने की वजह से पूरा घर जलकर खाक हो गया था। पुलिस ने बताया कि घर के अंदर 6 लोगों की लाश पड़ी मिली। आग किस वजह से लगी इसकी जानकारी उस वक्त पुलिस नहीं पाई थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत