1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्वोत्तर राज्यों के कई नेता मिलकर बनाएंगे एक नई राजनीतिक इकाई, CM संगमा और प्रद्योत माणिक्य भी हैं शामिल

पूर्वोत्तर राज्यों के कई नेता मिलकर बनाएंगे एक नई राजनीतिक इकाई, CM संगमा और प्रद्योत माणिक्य भी हैं शामिल

 Published : Nov 04, 2025 04:05 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 04:14 pm IST

पूर्वोत्तर राज्य के कई नेता मिलकर एक नए राजनीतिक इकाई के साथ स्थानीय मुद्दों को उठाने के लिए ऐसा करने जा रहे हैं। सीएम संगमा, प्रद्योत माणिक्य और बीजेपी प्रवक्ता एम. किकोन ने ये जानकारी दी है।

मेघालय के सीएम कोनार्ड संगमा और टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत माणिक्य- India TV Hindi
मेघालय के सीएम कोनार्ड संगमा और टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्योत माणिक्य Image Source : PTI

पूर्वोत्तर राज्यों के कई शीर्ष नेता मिलकर एक नई राजनीतिक इकाई बना रहे हैं। इसका ऐलान मंगलवार को किया गया है। मेघालय के मुख्यमंत्री एवं एनपीपी के प्रमुख कॉनराड संगमा, टिपरा मोथा पार्टी के प्रद्योत माणिक्य और पूर्व भाजपा प्रवक्ता एम. किकोन ने पूर्वोत्तर के लिए एक नई राजनीतिक इकाई की घोषणा की। पूर्वोत्तर राज्यों में एनपीपी और टिपरा मोथा दोनों भाजपा के सहयोगी हैं।

मिलकर काम करने का लिया गया फैसला

नई राजनीतिक पार्टी पर मीडिया को संबोधित करते हुए, संगमा ने कहा, 'हमने पूर्वोत्तर के लिए एक अलग राजनीतिक इकाई बनाने के लिए मिलकर काम करने का फैसला किया है। हमने एक समिति बनाई है जो अगले 45 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगी। हम यहां किसी राजनीतिक दल से लड़ने नहीं आए हैं, हमारा मुख्य ध्यान पूर्वोत्तर के लोगों पर है। हमारा उद्देश्य पूर्वोत्तर के लोगों को एक मंच प्रदान करना है।'

भूमि अधिकारों की सुरक्षा प्रमुख है मुद्दा

मेघालय के मुख्यमंत्री ने संगमा ने कहा, 'समिति को अन्य राजनीतिक दलों तक पहुंचने का अधिकार दिया गया है। स्वदेशी लोगों के भूमि अधिकारों की सुरक्षा प्राथमिक चिंता है। सही समय पर हमारी पार्टियां विलय होकर एक राजनीतिक इकाई बन जाएंगी।'

झगड़ा करने नहीं, अधिकारों के लिए लड़ने आए हैं

माणिक्य ने कहा, 'हम अपने लोगों के लिए पूरे विश्वास और सच्चाई के साथ बोलना चाहते हैं। हमारे विचार अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन हम गृहयुद्ध की स्थिति में नहीं हैं। एक मंच बनाने के लिए पहले भी प्रयास किए गए हैं। हम यहां किसी से झगड़ा करने नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के लिए लड़ने आए हैं।' (पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत