1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुंछ में सेना की गाड़ी पर हमले की जिम्मेदारी PAFF ने ली, NIA करेगी जांच, आतंकियों की तलाश जारी

पुंछ में सेना की गाड़ी पर हमले की जिम्मेदारी PAFF ने ली, NIA करेगी जांच, आतंकियों की तलाश जारी

 Reported By: Manish Prasad
 Published : Apr 21, 2023 07:00 am IST,  Updated : Apr 21, 2023 07:38 am IST

जम्मू-कश्मीर में यह हमला उस वक्त हुआ जब भीम्बर गली से पुंछ की ओर सेना का ट्रक राशन लेकर जा रहा था।

पुंछ में आर्मी ट्रक पर हमला- India TV Hindi
पुंछ में आर्मी ट्रक पर हमला Image Source : पीटीआई

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले की जांच एनआईए करेगी। NIA की पांच सदस्यों की टीम आज घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायज़ा लेगी। गुरुवार को सेना के ट्रक पर हुए हमले में पांच जवान शहीद हो गए जबकि जवान एक घायल हो गया।  हमला उस वक्त हुआ जब सेना का ट्रक भीम्बर गली से पुंछ की ओर जा रहा था। 

आतंकियों की तलाश जारी

इस बीच सुरक्षाबलों ने चप्पे-चप्पे की तलाश शुरू कर दी है। ड्रोन की मदद से जंगल के हर कोने पर नजर रखी जा रही। फिलहाल जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इस हमले को तीन से चार आतंकियों ने अंजाम दिया था। इस हमले को अंजाम देने से पहले इलाके की रेकी की गई थी।

स्टील बुलेट्स बरामद

आतंकियों ने हमले के बाद भागने का पूरा रूट प्लान भी बना रखा था। वहीं घटनास्थल से स्टील की बुलेट्स भी बरामद की गई है। यह बुलेट बेहद घातक होती है बुलेट प्रूफ जैकेट को भी भेदने की क्षमता रखती है। जानकारी के मुताबिक ग्रेनेड हमले के बाद आतंकियों ने स्टील बुलेट से फायरिंग की। नकारी के मुताबिक ट्रक में आग लगने के बाद भी आतंकी लगातार जवानों पर फायरिंग करते रहे। 

 PAFF ने ली हमले की जिम्मेदारी

जैश के प्रॉक्सी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह आतंकी संगठन जम्मू-कश्मीर में एक्टिव है। 2019 में पीएफएफ जैश के प्रॉक्सी संगठन के तर पर उभरा। 2019 में जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म होने के बाद यह संगठन चर्चा में आया और उसी समय से यह जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम दे रहा है। मई महीने में जम्मू-कश्मीर में होनेवाली जी-20 की बैठक को लेकर भी पीएएफएफ ने चेतावनी जारी की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत