1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तमिलनाडु के इस शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान मिले 103 सोने के सिक्के, मजदूरों की फटी रह गई आंखें

तमिलनाडु के इस शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान मिले 103 सोने के सिक्के, मजदूरों की फटी रह गई आंखें

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Nov 04, 2025 05:46 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 05:46 pm IST

यह शिव मंदिर कई सदियों पुराना है और माना जाता है कि इसे चोल सम्राट राजराजा चोलन तृतीय के समय में बनाया गया था। मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य के दौरान 3 नवंबर को मिट्टी के एक घड़े से सोने के 103 प्राचीन सिक्के बरामद किए गए।

gold coins- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FREEPIK

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में जाव्वदु पहाड़ियों के पास स्थित एक मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य के दौरान 100 से ज्यादा पुराने सोने के सिक्के मिले हैं। पड़ोसी कोविलूर में शिव मंदिर में मुख्य देवता के गर्भगृह के जीर्णोद्धार कार्य के दौरान 3 नवंबर को मिट्टी के एक घड़े से सोने के 103 प्राचीन सिक्के बरामद किए गए। इसकी सूचना पुरातत्व विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और सिक्कों को जब्त कर लिया। ये सिर्फ सिक्के नहीं हैं, इन्हें दक्षिण भारत के चोल साम्राज्य के ऐतिहासिक गौरव का जीवंत प्रमाण कहा जाता है।

खुदाई के दौरान मजदूरों को दिखी चमकती हुई चीज

दरअसल, प्राचीन शिव मंदिर में मूर्ति निकालकर दूसरी जगह स्थापित की गई और खुदाई का काम शुरू कर दिया। खुदाई करते समय मजदूर उस समय भौचक्के रह गए जब उन्हें एक बेहद चकमती हुई चीज दिखाई दी। जब और खुदाई की तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पोलूर पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया, "सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी के घड़े से लगभग 103 सोने के सिक्के मिले।" 

चोल सम्राट के समय में बनाया गया था मंदिर

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह मंदिर कई सदियों पुराना है और माना जाता है कि इसे चोल सम्राट राजराजा चोलन तृतीय के समय में बनाया गया था। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग और हिंदू धार्मिक तथा धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया और उन्होंने सिक्कों को अपने अभिरक्षण में ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है। अधिकारी ने कहा, "सोने के सिक्कों के इतिहास का पता लगाया जाएगा।" (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

UP के इस गांव में मिला खजाना! जैसे ही खुदाई के लिए जमीन पर मारा फावड़ा, सिक्कों से भरा निकला थैला

रविवार को दूसरी बार खोला गया बांके बिहारी मंदिर का खजाना, तिजोरी में मिले तांबे के दो सिक्के

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत