1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट पर पीएम मोदी ने दिया जवाब, बोले- 'भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार...'

डोनाल्ड ट्रंप की पोस्ट पर पीएम मोदी ने दिया जवाब, बोले- 'भारत और अमेरिका स्वाभाविक साझेदार...'

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Sep 10, 2025 07:59 am IST,  Updated : Sep 10, 2025 08:02 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पीएम मोदी को लेकर किए गए पोस्ट का पीएम मोदी ने जवाब दिया है। पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका को स्वाभाविक साझेदार बताया है।

pm modi donald trump trade deal- India TV Hindi
पीएम मोदी और ट्रंप की होगी बातचीत। Image Source : PTI

भारत को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर लगातार नरम पड़ते जा रहे हैं। भारत पर लगातार निशाना साधने के बाद हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को एक महान प्रधानमंत्री और अपना दोस्त बताया था। ट्रंप ने कहा था कि भारत-अमेरिका संबंध विशेष बने हुए हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने भी ट्रंप के बयान की तहे दिल से सराहना की थी। अब बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बड़ा पोस्ट किया है और जानकारी दी है कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार से जुड़ी वार्ताएं फिर से शुरू होंगी। पीएम मोदी ने भी ट्रंप की इस पोस्ट का जवाब दिया है।

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को जानकारी दी है कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार से जुड़ी अवरोधों को दूर करने के लिए वार्ताएं फिर से शुरू होंगी। ट्रंप ने लिखा, "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार अवरोधों को लेकर बातचीत जारी है। मैं अपने बहुत अच्छे मित्र, प्रधानमंत्री मोदी से आने वाले हफ्तों में बात करने को उत्सुक हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए यह बातचीत सफलतापूर्वक समाप्त होगी!"

पीएम मोदी ने क्या जवाब दिया?

ट्रंप की पोस्ट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने लिखा- "भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ताएं भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।"

ये भी पढ़ें- भारत के आगे झुक गए डोनाल्ड ट्रंप, कहा-"व्यापार वार्ता को तैयार, पीएम मोदी से बात करने को उत्सुक हूं"

Explainer: क्या पीएम मोदी ने सच साबित कर दिया "मैं देश नहीं झुकने दूंगा" वाला अपना बयान, अचानक क्यों बदले ट्रंप के सुर?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत